DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बीआरसीसी ऑफिस डौंडी, बुनियादी शाला डौंडी, हाई स्कूल खैरवाही मे शिक्षक प्रशिक्षण हुई सम्पन्न

बालोद। शिक्षा नीति 2020 व राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रुपरेखा (फाउंडेशनल स्टेज 2022) स्वीकारते है कि “बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान आगे की कक्षाओ में सीखने का मुख्य आधार है |

एफ एल एन मिशन के तहत कक्षा 1 से 3 तक में पढ़ने वाले बच्चों के अधिगम स्तर को शिक्षा नीति के अनुसार प्राप्त करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है |

इसी क्रम में एस सी आर टी, समग्र शिक्षा व एल एल एफ के संयुक्त प्रयास से शिक्षको का तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 19 दिसंबर से 23 दिसंबर 2023 तक 6 संकुल ज़ोन में BRCC ऑफिस डौंडी, बुनियादी शाला डौंडी, हाई स्कूल खैरवाही मे आयोजित किया गया | इस संकुल ज़ोन में विकासखंड के 35 संकुल के 260 शिक्षक शामिल हुए |
इस शैक्षणिक वर्ष में कक्षा एक से तीन के सभी बच्चों के लिए भाषा व गणित की अभ्यास पुस्तिका तथा शिक्षकों के लिए शिक्षक संदर्शिका उपलब्ध कराई गई है| भाषा के चार खंडीय मॉडल – “मौखिक भाषा विकास, डीकोडिंग, पढ़ना व लिखना तथा गणित के चार खंडीय माडल मौखिक गणित, मुख्य दक्षताओ पर कार्य, अभ्यास पुस्तिका पर कार्य व खेल खेल में गणित पर विस्तार से चर्चा की गई | भाषा व गणित की कक्षाए शिक्षक संदर्शिका के अनुसार चार खंडीय माडल के अनुसार किस प्रकार संचालित की जाएगी, शिक्षण के दौरान शिक्षण सामग्री का सीखने सिखाने में बेहतर उपयोग कैसे होगा, पुनरावृत्ति व आकलन का कार्य कैसे किया जायेगा, कक्षा में पिछड़ रहे बच्चों के साथ दैनिक रूप से कैसे कार्य किया जाये जैसे महत्वपूर्ण पहलु पर गतिविधियों के डेमो के साथ साथ विस्तार पूर्वक बातचीत की गई | प्रशिक्षण में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में एल एल एफ से विजय साहू , जिला स्त्रोत समूह के रूप मे राजू देवदास, शोभा बेंजामिन, लीलाधर ठाकुर, मंजूलता श्रवण, खिलेश्वरी देवांगन, तृप्ति पाल, जेलेन्द्र रामटेके, मोना रावत, आशा साहू, किरण राजपूत रंजना साहू , सुरेंद्र थुल उपस्थित थे | इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे विकासखण्ड के खंड शिक्षा अधिकारी जे एस भारद्वाज खंड स्त्रोत समन्वयक एस एन शर्मा संकुल समन्वयक बसंतमणी साहू नितेश चौरका,विकास ठाकुर छगन लाल रावटे सहित समस्त संकुल समन्वयक विकासखण्ड डौंडी का विशेष योगदान रहा ।

You cannot copy content of this page