DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

थ्रेसर में दबने से किसान की मौत, लापरवाह चालक के खिलाफ मामला दर्ज

बालोद। रनचिराई थाना क्षेत्र के ग्राम चाराचार में एक लापरवाह ट्रैक्टर थ्रेसर चालक के लापरवाही के चलते थ्रेसर गाड़ी पलट गई। जिससे मौके पर मौजूद एक किसान राम कुमार साहू की मौत हो गई। लापरवाह थ्रेसर चालक मृतक किसान के खेत में ही धान काटने के लिए जा रहा था।घटना वैसे तो 19 दिसंबर की दोपहर की है। जिसमें जांच उपरांत पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट कर्ता युगल किशोर साहू ने बताया 19.12.2023 के करीबन 02.30 बजे मैं और गांव का शिव कोसरे के साथ गोविंदा साहू के ट्रेक्टर में बैठकर धान मिंजाई करने गांव के रामकुमार साहू के खेत में धान मिंजाई करने जा रहे थे, कि ट्रेक्टर थ्रेसर को गोविंदा साहू चला रहा था, हम दोनो ट्रेक्टर में बैठे थे, ट्रेक्टर थ्रेसर को त्रिवेणी टण्डन के खेत के आगे पहुंचे थे कि रामकुमार साहू वहीं पास खडा था, जो बोला मेरा खेत इधर है, तब गोविंदा साहू ट्रेक्टर थ्रेसर को तेज एवं उपेक्षापूर्ण चलाकर ट्रेक्टर थ्रेसर को पलटी कर दिया, जिससे मेड किनारे खड़े रामकुमार साहू का थ्रेसर के नीचे दब जाने से घटना स्थल पर मौत हो गया।

You cannot copy content of this page