DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

निर्दलीय प्रत्याशी मीना साहू ले रही प्रचार के लिए नुक्कड़ नाटक का भी सहारा, जनसंपर्क का दौर जारी, चुनाव जीती तो जनता से जुड़े रहने का कर रही वादा, देखिए चुनाव जीती तो उनका क्या है इरादा?

बालोद। राष्ट्रीय पार्टियों की तर्ज पर निर्दलीय चुनाव लड़ रही कांग्रेस से निष्कासित मीना सत्येंद्र साहू सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक कला जत्था का सहारा ले रही है। लगातार बालोद सहित गुरुर ब्लॉक के विभिन्न गांव में उनका जनसंपर्क जारी है।

इस क्रम में वे विगत दिनों बालोद ब्लाक के ग्राम जगन्नाथपुर, सांकरा दरबारी नवागांव सहित आसपास के गांव में पहुंची हुई थी। उनके ग्राम पहुंचने से पहले सोनहा बादर की सांस्कृतिक टीम आगे चलते हुए गांव में प्रस्तुति देती जा रही थी।

विभिन्न छत्तीसगढ़ी गीत संगीत की प्रस्तुति के साथ जहां टीम के कलाकारों ने लोगों को मीना साहू को जिताने की अपील करते हुए उनकी शख्शियत से लोगों को अवगत कराया तो वही मीना साहू को सुनने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ भी जुटी रही। जगन्नाथपुर में रात करीब 8 बजे मीना और उनके समर्थकों का आगमन हुआ। जहां उन्होंने लोगों से अपना आंचल फैलाकर इस बार साथ देने की अपील की और कहा कि अगर वह चुनाव जीत जाती है तो हमेशा जनता से जुड़ी रहेंगी। किसी को कोई शिकायत का मौका नहीं देंगे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की ओर से टिकट की मांग की थी लेकिन नहीं मिलने पर जन सेवा की भावना से वे साहू समाज सहित अन्य समाज के समर्थन से इस मैदान में उतरी है। उन्होंने जनता से अपील की कि हमें एक निर्दलीय को चुनाव जीता कर भय, भूख और भ्रष्टाचार दूर करने की ओर कदम बढ़ाकर एक इतिहास रचना है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य ललिता पिमन साहू सहित साहू समाज के विभिन्न पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्य रूप से साहू समाज का साथ मीना सत्येंद्र साहू को मिल रहा है। विभिन्न गांव में समाज के अध्यक्षों के जरिए बैठक लेकर मीना साहू को जिताने के लिए रणनीति भी बनाई जा रही है। चाहे समाज के लोग कोई भी पार्टी से जुड़े हुए हैं लेकिन समाज को एक करने और आगे बढ़ाने और बदलाव की सोच से मीना को समर्थन देने की बात पदाधिकारी कह रहे हैं।

क्या बोली मीना साहू

विभिन्न गांव में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से जनता भी यही चाहती थी कि मीना साहू को विधानसभा में नेतृत्व करने का अवसर मिलना चाहिए। लेकिन अवसर नहीं मिल पाया और हम निराश हो गए। लेकिन आप लोगों की ताकत, आशीर्वाद, एकता से आज मीना सर्व समाज के प्रत्याशी के रूप में निर्दलीय खड़ी होकर आपसे आशीर्वाद मांगने निवेदन करने आई हूं। जिस विश्वास आप मुझ पर किए हैं वह विश्वास मैं आप पर करना चाहती हूं। और आपसे कहना चाहती हूं आज मीना साहू आपकी बहू, बेटी, चाची, दीदी प्रत्याशी है। अपने वोट को मीना साहू को तो दें। ताकि जो जिम्मेदारी दिए हैं मुझ पर उस पर मुझे खरे उतरना है। बालोद विधानसभा क्षेत्र में एक इतिहास रचना है। मुझे अपने सुख दुख का साथी बनाना है। मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि कभी आपको निराश नहीं होना पड़ेगा। एक परिवार की तरह आपके बीच रहूंगी। कभी ऐसा नहीं लगेगा कि मैं आपकी जनप्रतिनिधि हूं। ऐसा लगेगा कि आपके परिवार का मैं एक हिस्सा हूं। बहू हूं बेटी हूं। जब चाहे तब आप अपनी बात मुझे रख सकते हैं। मैं अपनी बात रख सकती हूं। जैसे कोई भी काम, समस्या हो उस पर चर्चा कर सकते हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा,युवाओं के क्षेत्र में काम करेंगे। युवा जो बेरोजगार है उनके लिए उद्योग स्थापित करेंगे। बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने, माताओं को सक्षम बनाने, बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित कई क्षेत्रों में काम करेंगे। आपकी मंशा अनुसार हम काम करेंगे। मैं इस बात का विश्वास दिलाती हूं। हमारे विधानसभा क्षेत्र में ऐसे कई काम नहीं हुए हैं, जिन्हें मैं पूरे करने का प्रयास करूंगी। आने वाले 17 नवंबर को गिलास छाप में बटन दबाकर मुझे जिताना है। अपना आशीर्वाद मेरी झोली (आंचल) में जरूर डालिएगा ताकि विधानसभा में यह इतिहास बन जाए कि जनता के विश्वास से एक प्रत्याशी जीत कर आई है।

You cannot copy content of this page