मेडिकल ऑफिसर से लेकर स्टाफ नर्स, फिजियोथेरेपिस्ट, सीएचओ और मैदानी स्टाफ के पद शामिल
बालोद, 22 जून 2026। जिले के युवाओं और स्वास्थ्य क्षेत्र में रोजगार की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) अंतर्गत विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में 06 जुलाई 2026 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती प्रक्रिया के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से तकनीकी, चिकित्सा, नर्सिंग एवं मैदानी स्तर के अनेक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
इन पदों पर होगी भर्ती
भर्ती में शामिल प्रमुख पदों में मेडिकल ऑफिसर (आरबीएसके पुरुष), ब्लॉक मैनेजर (डाटा), ब्लॉक सुपरवाइजर (वीबीडी), फिजियोथेरेपिस्ट, ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट, सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (एनपीसीबी), जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (पाडा), फार्मासिस्ट (आरबीएसके), ऑडियोलॉजिस्ट (डीईआईसी), टेक्निकल असिस्टेंट अर्ली इंटरवेंशनिस्ट कम स्पेशल एजुकेटर (डीईआईसी), सोशल वर्कर (डीईआईसी) तथा ओटी तकनीशियन के पद शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त नर्सिंग एवं मैदानी स्टाफ की श्रेणी में स्टाफ नर्स (एनबीएसयू), स्टाफ नर्स (एनआरसी), स्टाफ नर्स (एसएनसीयू), नर्सिंग ऑफिसर (यूएचडब्ल्यूसी), स्टाफ नर्स (12 बेडेड एचडीयू, आईसीयू एवं 30 बेडेड पेडियाट्रिक वार्ड), कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ), ऑडियोमेट्रिक असिस्टेंट, काउंसलर (एनएचएम), द्वितीय एएनएम, एमपीडब्ल्यू (पुरुष-यूएचडब्ल्यूसी) तथा सपोर्ट स्टाफ (हाउस कीपिंग स्टाफ) के पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी।
स्पीड पोस्ट से भेजना होगा आवेदन
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में बंद लिफाफे में स्पीड पोस्ट के माध्यम से कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, पुराना जिला अस्पताल परिसर, बालोद के पते पर भेजना होगा।
06 जुलाई अंतिम तिथि, वेबसाइट पर उपलब्ध है विस्तृत जानकारी
उम्मीदवारों से अपील की गई है कि आवेदन की अंतिम तिथि 06 जुलाई 2026 से पहले सभी दस्तावेजों सहित आवेदन जमा करें। भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी, पात्रता, आवेदन प्रारूप एवं अन्य दिशा-निर्देश बालोद जिले की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त किए जा सकते हैं।









