DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मतदान केंद्रों के प्रकाशन की सूचना तहसील कार्यालयोें,स्थानीय निकायों एवं पंचायत भवन में किया जाएगा चस्पा

बालोद।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत जिले के मतदान केंद्रों के प्रकाशन की सूचना संबंधित तहसील कार्यालय, स्थानीय निकायों के नोटिस बोर्ड एवं पंचायत भवन आदि में निरीक्षण हेतु चस्पा किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जिला निर्वाचन कार्यालय बालोद द्वारा आवश्यक कारणों से भवन परिवर्तन, स्थल परिवर्तन एवं नाम परिवर्तन का प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय छत्तीसगढ़ को पे्रषित किया गया था। इसके अनुसार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 59 संजारी बालोद, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 60 डौण्डीलोहारा एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 61 गुण्डरदेही के नाम परिवर्तन प्रस्तावों पर सहमति एवं स्वीकृति प्रदान की गई है।

You cannot copy content of this page