DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद सीट पर बदलेंगे समीकरण,,,साहू समाज दे रहा मीना साहू को समर्थन, कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय उतरी है मैदान में

बालोद। गुरुर ब्लॉक के जिला पंचायत सदस्य मीना सत्येंद्र साहू ने कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय नामांकन भरा है। वही इस बार साहू समाज को न कांग्रेस ने ना ही भाजपा ने टिकट दिया है। जिसके चलते समाज ने निर्दलीय चुनाव लड़ रही जिला पंचायत सदस्य मीना साहू को अपना समर्थन देने की बात कही है।

इस संबंध में सामाजिक कार्यालय बालोद में एक विशेष बैठक भी रखी गई। जहां समाज ने मीना साहू को विधानसभा क्षेत्र में विजय दिलाने का संकल्प लिया और सभी ने एक स्वर में समाज का मत उन्हें देने का फैसला किया।

इस दौरान मौजूद समाज के हलधर साहू ने सभी को शपथ दिलाया। वही समाज द्वारा अभी इस समर्थन को लेकर अधिकृत बयान जारी नहीं किया जा रहा है। हलधर साहू का कहना है कि समय आने पर सारी बातों का खुलासा किया जाएगा। बता दे कि संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र में लगभग 96000 साहू समाज से मतदाता हैं। मीना साहू लगातार कांग्रेस से टिकट की मांग कर रही थी। लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिल पाया। जिसके चलते उन्होंने कांग्रेस पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए निर्दलीय नामांकन भरा है। और अब समाज भी उन्हें साथ देने को आगे आया है। ऐसे में इस बार चुनावी समीकरण बदलने के आसार हैं।

ये भी जानिए

संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 59 में 10 साल तक साहू का वर्चस्व रहा। यहां 1993 में कांग्रेस के जालमसिंह पटेल जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। 1998 में भाजपा के लोकेन्द्र यादव विधायक चुने गए। राज्य बनने के बाद 2003 में हुए भाजपा से प्रीतम साहू जीते। 2008 में भाजपा के मदन साहू ने कांग्रेस के मोहन पटेल 6 हजार वोटों से हराया। मदन साहू के निधन के बाद 2011 में उपचुनाव में भाजपा की कुमारी बाई साहू ने कांग्रेस के मोहन पटेल को 9 हजार से ज्यादा मतों से हराया। वहीं 2013 में कांग्रेस के भैयाराम सिन्हा ने भाजपा के प्रीतम साहू को 30 हजार वोटों से हराया। यूं कहे कि यहां भी 10 साल तक साहू समाज के विधायक रहें। यहां पर ओबीसी वर्ग का ही वर्चस्व रहा है। पिछले चुनाव में पवन साहू को भाजपा ने उतारा था लेकिन वे कांग्रेस की संगीता सिन्हा से चुनाव हार गए थे। इस बार समाज निर्दलीय को समर्थन देने की बात कर रहा।

क्या बोली मीना साहू

कांग्रेस से टिकट न मिलने के कारण मैं निर्दलीय नामांकन भरा है। वही मेरे इस कदम से साहू समाज ने समर्थन देने की बात कही है। इसको लेकर बालोद में शपथ भी दिलाया गया। जिसमें समाज ने एकमत होकर मुझे आगे बढ़ाने की बात कही है। इसके अलावा अन्य समाज का भी साथ मिल रहा है।

अब तक नाम निर्देशन पत्र जमा करने वालों के नाम

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 59 संजारी बालोद

  1. मीना साहू (निर्दलीय)
  2. संगीता सिन्हा (कांग्रेस)
  3. धनंजय दिल्लीवार (निर्दलीय)
  4. गौकरण गंगरेल (आजाद जनता पार्टी)
  5. दुष्यंत कुमार नागवंशी (हमर राज पार्टी)
  6. झम्मन लाल हिरवानी (जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी)
  7. चंद्रभान साहू (जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी)

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 60 डौण्डीलोहारा-

  1. गिरिवर (हमर राज पार्टी)

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 61 गुण्डरदेही

  1. रमन कुमार साहू (निर्दली)
  2. इंद्र कुमार डहरे (निर्दली)
  3. विष्णु प्रसाद साहू (निर्दली)
  4. तोमन लाल साहू (लोक जनशक्ति पार्टी)
  5. चंद्रहास साहू (आम आदमी पार्टी)
  6. अशोक आडिल (बसपा)
  7. राजेंद्र कुमार राय (छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस)

नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने वाले

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 59 संजारी बालोद

  1. रविन्द्र कुमार मौर्य (निर्दलीय)
  2. चोवेन्द्र कुमार साहू (आम आदमी पार्टी)
  3. कोमल चंद्र (आम आदमी पार्टी)
  4. कमल कांत साहू (निर्दलीय)

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 60 डौण्डीलोहारा-

  1. संपत राम (बसपा)
  2. ईश्वर सिंह घरेंद्र (आम आदमी पार्टी)

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 61 गुण्डरदेही-

  1. मधु किशोर यदु (निर्दलीय)
  2. पुरानिक राम साहू (इण्डियन नेशनल कांग्रेस)

You cannot copy content of this page