शिक्षा और भक्ति की अच्छी पहल: गोड़ेला की शिक्षिका ने स्कूल में दी मां सरस्वती की प्रतिमा, पंचमी पर हुई स्थापना



बालोद। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गोड़ेला में वहां की शिक्षिका प्रतिभा त्रिपाठी द्वारा बच्चों को शिक्षित और मां शारदे की भक्ति से जोड़ने के लिए एक अच्छी पहल की है।

उन्होंने नवरात्रि के पंचमी के दिन अपनी ओर से मां सरस्वती की मूर्ति दी। जिसका विधिवत स्थापना कार्यक्रम स्कूल में रखा गया।

इस अवसर पर कन्या भोज का आयोजन भी हुआ। विद्या की देवी मां सरस्वती की उपासना अब बच्चे प्रतिदिन स्कूल आने पर करेंगे।

विद्या के मंदिर में विद्या की देवी की मूर्ति स्थापना होने पर बच्चों सहित सभी शिक्षकों ने शिक्षिका की पहल की सराहना की। इस अवसर पर सी.ए .सी अमृत सोनी , शा पूर्व मा शाला गोडेला प्रधानपाठक रमेश कुमार हिरवानी, प्राथमिक प्रधानपाठक शोभाराम देवांगन, प्रतिभा त्रिपाठी, संतोष शर्मा , दोमनलाल ठाकुर, सनत देशमुख, मोतीलाल साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लेमिन साहू , शाला के समस्त छात्र छात्रा रसोइया व सफाईकर्मी की उपस्थिति में मॉं सरस्वती प्रतिमा की स्थापना की गई।

You cannot copy content of this page