DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल की जयंती पर भाजपा की व्याख्यान माला संपन्न

बालोद । जनसंघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एकात्मक मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में जन्म जयंती मनाई गई।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर दीप प्रजवलित कर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित किया गया।

विचार गोष्ठी पर उन्हें स्मरण करते हुए जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक और संगठन करता थे।

भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप से प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म वाद नामक विचारधारा दी। वे एक समावेशी विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत व सशक्त भारत चाहते थे। उनकी प्रेरणा और विचारों से ही आज केंद्र की मोदी सरकार या पूर्व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह की सरकार ने शोषित, वंचित, गरीब व अंतिम व्यक्ति के लिए कार्य कर रही है व किया है। वरन सर्व समुदाय के उत्थान के लिए कार्य करती है चाहे महिला घाट, चरण पादुका, शौचालय निर्माण, आवास योजना, उज्ज्वला योजना जैसी अनेक योजनाओं के पीछे का मर्म उनके चिंतन और विचारों पर चलकर हो रहे हैं। वहीं जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि पंडित दीनदयाल के चिंतन एवं विचारों पर चलकर आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उनके सिद्धांतों पर चलकर आज केंद्र में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार चल रही है। एकात्म मानव दर्शन को अंगीकार कर आज समाज के सर्वांगीण विकास के साथ राष्ट्र को विश्व गुरु बनाने में समर्थ हो रहे हैं प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ के सह संयोजक जगदीश देशमुख ने विस्तार पूर्वक उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए जीवन यात्रा का वृतांत बताया। साथ ही उनके साहित्य रचना पत्रकारिता को लेकर उनके कार्य क्षेत्र पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने पंडित दीनदयाल जी को राजनीतिक संत की संज्ञा दी। राष्ट्र के उत्थान के लिए उनके चिंतन सदैव प्रासंगिक रहेंगे। विचार गोष्ठी को महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष दीपा साहू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ,जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव, जिला मंत्री शरद ठाकुर, कार्यालय प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव, प्रेम साहू ,सुरेश निर्मलकर, तोमन साहू, जितेंद्र साहू ,रामसहाय साहू ,दानेश्वर मिश्रा ,नरेंद्र सोनवानी, चित्रसेन साहू ,दुर्जन साहू ,गिरजेश गुप्ता ,राजीव शर्मा ,संजय साहू ,संदीप सिन्हा, भीमसेन निर्मलकर, गिरधर साहू, चंद्रभान साहू, मनहरण साहू, मोहित साहू ,लकी यादव, राजेंद्र साहू, दीपा साहू ,भानुमति साहू ,कृतिका साहू ,खिलेश्वरी साहू,मोना टुवानी, संध्या साहू, डिकेश्वरी बंधु, रामेश्वरी साहू ,पूनम साहू, भगवती साहू, हितेश्वरी कौशिक, मोहिनी देवांगन, पिंकी रानी चंद्राकर, धारिणी साहू, कौशल्या मेश्राम, प्रतिमा यादव ,शशि यादव, सुकांति यादव ,दामिन ,देवरीन बाई ,भुवनेश्वरी साहू, रानी कौशिक, चित्ररेखा साहू ,सुशील यादव, निर्मला यादव, गुनीता साहू ,यशोदा , चंद्रप्रभा वारिस ,देवकी साहू सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page