कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा में किया गया ई.व्ही.एम. का प्रदर्शन



अर्जुन्दा। 22 सितंबर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार विद्यार्थियों को ई.व्ही.एम. एवं वीवीपेट के कार्य पद्धति के संबंध में जानकारी देने हेतु आज जिले के शहीद दुुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा में ई.व्ही.एम. एवं वीवीपेट का प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान तहसीलदार प्रीतम साहू
नायब तहसीलदार प्रीति चित्रकार प्राचार्य जी.पी.पाठक

, मास्टर ट्रेनर संजय शुक्ला अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा ई.व्ही.एम. एवं वीवीपेट के कार्य पद्धतियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों के अलावा कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page