DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करने अधिकारी-कर्मचारियों ने निकाला कैण्डल मार्च

बालोद।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार बालोद जिले में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 में शत प्रतिशत निर्वाचन सुनिश्चित कराने हेतु निरंतर विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

इसके अंतर्गत शुक्रवार 22 सितंबर शाम को अधिकारी-कर्मचारियों ने कैण्डल मार्च निकालकर मतदाता एवं आम नागरिकों को आगामी विधानसभा आम निर्वाचन के दौरान शत प्रतिशत अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु पे्ररित किया। इस दौरान एसडीएम श्रीमती शीतल बंसल, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्राची ठाकुर, तहसीलदार दीपिका देहारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सुनील अग्रहरी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा रेडक्राॅस एवं स्काडट गाइड की टीम सहित बड़ी संख्या में आँगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page