DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड की अध्यक्षता में उद्यानिकी विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

बालोद।
छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामकुमार पटेल की अध्यक्षता में जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के शासकीय उद्यान रोपणी अर्जुंदा के सभाकक्ष में आज विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामकुमार पटेल द्वारा उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने विभाग में संचालित सभी योजनाओं की लक्ष्य पूर्ति की प्रगति की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभागीय योजनाओं से लघु एवं सीमांत कृषकों को लाभान्वित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उन्होेंने अधिकारियों को विभाग के मैदानी अमले के अधिकारी-कर्मचारियों की नियमित फील्ड विजिट सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होेंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। बैठक में उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक श्रीमती आकांक्षा सिन्हा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page