DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मुख्यमंत्री एवं प्रियंका गांधी ने किया दुर्ग में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में बालोद जिले के रीपा के प्रदर्शनी का अवलोकन

जिले के महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क में चल रहे
आजीविकामूलक गतिविधियों की सराहना की

बालोद।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं प्रियंका गांधी ने आज जयंती स्टेडियम दुर्ग में आयोजित महिला समृद्धि कार्यक्रम में बालोद जिले के महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क के प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बालोद जिले के महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क में चल रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने बालोद जिले के महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क में संचालित विभिन्न गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल एवं गांधी ने जिले के महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क में विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियों के सफलतापूर्वक संचालन होने पर भूरी-भूरी सराहना की।

You cannot copy content of this page