DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भवन निर्माण की स्वीकृति के लिए सिन्हा समाज ने जताया मंत्री अनिला भेड़िया का आभार

बालोद। डौंडी दल्ली सिन्हा कलार समाज के मंडलेश्वर कमलेश्वर सिन्हा ने महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया को धन्यवाद ज्ञापित किया । उनके द्वारा तहसील स्तरीय के लिए 10 लाख के भवन की स्वीकृत दिया और भवन का निर्माण कार्य भी चालू हो गया ।जिससे डौंडी तहसील के सिन्हा समाज के तरफ अनिला भेड़िया को धन्यवाद दिया गया। मंडलेश्वर कमलेश्वर सिन्हा ने कहा
डोंडी तहसील में सिन्हा समाज का 20 हजार से अधिक मतदाता है और आगे समाज के लिए जो भी जनप्रतिनिधि अच्छी विचार रखेंगे उसके लिए सिन्हा समाज भी विचार करेगा। हाल ही मे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा 50 लाख का भवन बालोद जिला मे भी स्वीकृति हुआ है। जिसके लिए सिन्हा समाज मुख्यमंत्री का ऋणी रहेगा। इस अवसर पर तहसील के कोषाध्यक्ष ओमकार सिन्हा, तहसील के महामंत्री धन्नू सिन्हा, ग्राम प्रमुख जगत सिन्हा, रुपनारायण सिन्हा व कुसुम के आसपास के सिन्हा समाज के प्रमुख लोग उपस्थित थे। युवा मितान डोंडी लोहरा विधानसभा अध्यक्ष योगेश सिन्हा ने भी विधायक अनिला भेड़िया का आभार व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page