DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला (अंग्रेजी माध्यम सी.बी.एस.ई.) आमापारा बालोद में चलाया गया साइबर क्राईम एवं साइबर सुरक्षा, यातायात नियम के संबंध में जागरूकता अभियान

बच्चो एवं महिलाओं के प्रति घटित होने वाले अपराध के लिये प्रकोष्ठों के हेल्प लाईन नंबर की जानकारी साझा की गई, साथ ही साथ गुड टच, बैड टच, बच्चो का शोषण, पोस्को एक्ट एवं जेजे एक्ट, बाल विवाह, नशा के
दुष्प्रभाव तथा अभिव्यक्ति एप के संबंध में जानकारी दी

बालोद। पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक मार्गदर्शन मे एव प्रतीक चतुर्वेदी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद, गीता वाधवानी उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में निरीक्षक गायत्री शर्मा, महिला सेल प्रभारी बालोद, उप निरीक्षक जोगेन्द्र कुमार साहू, सायबर सेल प्रभारी व जिला संरक्षण अधिकारी (मिशन वात्सलय ) नरेन्द्र साहू के पर्यवेक्षण में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला (अंग्रेजी माध्यम सी.बी.एस.ई.) आमापारा बालोद के बच्चों को नशे के विरूद्ध जागरूक, गुड टच, बैड टच, बच्चो का शोषण, पोस्को एक्ट, बाल विवाह एवं सायबर ठगी संबंधी अपराध, अभिव्यक्ति एप, यातायात नियमों से अवगत कराया गया ।स्कूली बच्चो को किशोर न्याय अधिनियम 2015 लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो एक्ट 2012) मानव/बाल तस्करी के संबंध में जानकारी व घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, चाइल्ड हेल्फ लाईन नं. 1098 की जानकारी साझा किया गया। साथ ही साथ साइबर क्राईम एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में आनलाईन फ्राड, सोशल मीडिया लोन एप्स साइट, फेसबुक मैसेंजर, व्हाट्सएप के जरिए अश्लील वीडियो काल कर ब्लैकमेलिंग, साइबर बुलिंग, ऑनलाईन फ्राड, एटीएम का सुरक्षित उपयोग, एटीएम कार्ड नंबर, पिन नं. सीवीवी नंबर, ओटीपी नंबर, शेयर नही करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने से बचने जैसे साइबर अपराधों से बचाव एवं साइबर अपराध की घटना होने पर टोल फ्री नं. 1930 पर कॉल करने के लिये बताया गया । स्कुल में उपस्थित शिक्षकगणों को अभिव्यक्ति एप अपलोड कराकर एप के संबध में जानकारी साझा की गई। साथ ही साथ युवा पीढ़ी जिनका योगदान समाज की रीढ़ मजबूत करने में प्रभावी होता है, उनके उज्वल भविष्य के लिये बधाई दिया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला संरक्षण अधिकारी (मिशन वात्सलय ) नरेन्द्र साहू, सायबर सेल बालोद से आरक्षक योगेश गेडाम, महिला सेल सउनि सीता गोस्वामी, महिला आरक्षक पुजा यादव मन्नु गोटा, रवि गंधर्व , राजेश कुमार साहू ( एच.एम.), धमेन्द्र साहू, सोनम बघेल (शिक्षक) एवं स्कूल स्टाफगण उपस्थित रहें।

You cannot copy content of this page