गुरुर। गुरुर ब्लॉक के ग्राम जेवरतला में राजीव युवा मितान क्लब एवं समस्त गांववासी के सहयोग से तीज मनाने मायके आयी लगभग एक हजार बहनों के लिए सामूहिक करू भात का प्रसाद रूप ग्रहण किया। सब्जी में करेले एवं रायता की सब्जी परोसा गया।

भोजन के पूर्व माता सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात छत्तीसगढ़ी राज्य गीत अरपा पैरी के धार सामूहिक गीत प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत जेवरतला के उपसरपंच धिरपाल कलिहारी, ग्रामीण विकास समिति के अध्यक्ष नीलकंठ साहू पूर्व सरपंच दिलीप कुमार, परिक्षेत्रीय साहू समाज उपाध्यक्ष दयालु राम साहू खोरबाहरा गंगबेरवगांव के वरिष्ठ नागरिक रामदीन सार्वा, जगदीश सार्वा,, खम्मन मानिकपुरी, विजे सोनबेर,
डोमार सार्वा, दिनेश्वर गंगबेर,मैकुराम, काशी राम गणेश राम साहू एवं जितेंद्र अग्रवाल उपस्थित हुए।
तीजा आयी बहनों के मनोरंजन के लिये छोटे-छोटे बालिकाओं द्वारा छत्तीसगढ़ी गीतों पर बहुत ही शानदार रिकार्डिंग डांस की प्रस्तुति दी गयी। बहनों ने एक साथ बैठकर भोजन प्रसाद ग्रहण करने पर एक अलग खुशी देखने को मिला।
छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सहेजने की कोशिश
राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष खिलेंद्र कुमार सार्वा ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन पिछले दो साल से करते आ रहे हैं। यह आयोजन क्लब के सभी सदस्य मिलकर चंदा करके किया करते है। इसमें क्लब के राशि का उपयोग नही किया जाता है। इस प्रकार के आयोजनों से हमारे छत्तीसगढ़ की संस्कृति, पर्व परम्परा, त्योहार विलुप्त होने से बचाने में मदद मिलती है।
एवं गांव के वरिष्ठ जनों का पूरा सहयोग मिलता है।
खोरबाहरा साहू ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ के मुखिया माननीय भूपेश बघेल आया है तब से पर्व त्योहार मनाने का आनंद ही कुछ और है। भोजन बनाने में सत्तू साहू और हलधर साहू ने निशुल्क सहयोग किया।
इस आयोजन में राजीव युवा मितान क्लब के उपाध्यक्ष पोषण साहू, सचिव नुरेन्द्र साहू,कोषाध्यक्ष रोमन कुमार भेसले, सदस्य कुम्मन कलिहारी,कोमल कलिहारी, टोपेश्वर चौधरी, ओंकार सार्वा, कुलदीप सोनबेर, धर्मेंद्र अग्रवाल, लालचंद विमल चौधरी,राजू निर्मलकर , दीपक अग्रवाल, ऐश्वर्य साहू भुजेन्द्र साहू, एवं अन्य ग्रामीण जनों का भरपूर सहयोग रहा।
