DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

10 सितम्बर को डौंडी लोहारा विधानसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल करेगें

बालोद। भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को जीतने व पुनः छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने में कोई कसर छोड़ना नहीं चाह रही है। एक ओर तीन माह पूर्व अपने 21 प्रत्याशी घोषित कर चुनाव प्रचार प्रसार में तेजी लाया जा रहा है। ताकि कोई बूथ कोई ग्राम व टोला भाजपा के विचार धारा से न बचे। साथ ही साथ मोदी जी के 09 साल में किये गए बेमिसाल कार्यो,राष्ट्रीय स्वभिमान को बढ़ाने‌ व जनहितैषी कल्याण कारी योजनाओं से भी एक एक व्यक्ति को अवगत हो सके इसकी तैयारी बुथ व शक्ति केन्द्र के अध्यक्ष, प्रभारी व संयोजक को संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा किया जा रहा है। जिससे भाजपा प्रत्याशी को विजयश्री मिले व छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बन सके, इसी तारतम्य में भाजपा जिला महामंत्री देवेन्द्र जायसवाल ने बताया कि, 10 सितम्बर तक पुरे 90 विधानसभा में चुनाव कार्यालय का लक्ष्य रखा गया है ।डौंडी लोहारा विधानसभा चुनाव कार्यालय डौंडी लोहारा पुराना बस स्टैंड अटल चौक के समीप नरेंद्र लुकंढ के मकान में खोला जा रहा है। जिसका उद्धाटन दोपहर 03 बजे छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मंत्री व रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल, द्वारा पूर्व सांसद व जिला प्रभारी मधुसूदन यादव, जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार,विधानसभा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर व जिला, मंडल पदाधिकारियों के उपस्थिति में किया जा रहा है। जिसकी तैयारी कर ली गई है। इस कार्यक्रम में डौंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र के समस्त पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

You cannot copy content of this page