DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना 2023- 24 विकासखंड स्तरीय छत्तीसगढ़ ओलंपिक की समापन में पहुंचे संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कुंवर सिंह निषाद

बालोद। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ ओलंपिक की शुरुआत कर दिया जिसमें छत्तीसगढ़ के हर जिले एवं ब्लाक में राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा यह खेल कराया जा रहा है। जिसमें मंगलवार को संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय ऊर्जावान विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद ग्राम कचान्दुर मिनी स्टेडियम एवं सुरेगांव में राजीव युवा मितान क्लब द्वारा आयोजित विकासखंड स्तरीय खेल के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित हुए।


जिसमें पारंपरिक खेलों की प्रतिस्पर्धा शुरू हुई है गिल्ली, डंडा, कंचे भंवरा, कंचे , रस्साकशी ,कबड्डी जैसे खेलों में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे इसमें छत्तीसगढ़ पारंपरिक खेलों को विशेष महत्व दिया गया है। संसदीय सचिव ने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित किया।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ ओलंपिक के तहत खेल प्रतिस्पर्धा ब्लॉक से लेकर जिला तक एवं अंतिम में राज्यस्तर तक हमारे खिलाड़ी पहुचेंगे।


कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद सोना देवी देशलहरा , अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी श्री कोदूराम दिल्लीवार, जनपद सदस्य श्रीमती तारिणी चंद्राकर,केजूराम सोनबोईर जी, संतोष चंन्द्राकर, भूपेश नायक, पूनम साहु, सलीम खान, देवनारायण मंडवी, तामेश्वर देशमुख,अभिषेक यादव,डोमन देशमुख,रीजवान तिगाला, गोपीचंद सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सरपंच, पंचगन एवं राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य गण उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page