DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र से जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े विधायक चुनाव के लिए कर रहे दावेदारी, सौंपा प्रत्याशी आवेदन फॉर्म

बालोद। जिला युवा कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता दमदार माने जाने वाले अध्यक्ष प्रशांत बोकडे ने सोमवार को देवरी ब्लॉक के युवा साथियो के साथ देवरी ब्लॉक के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार से आशीर्वाद लेकर उनके पास विधानसभा प्रत्याशी आवेदन फॉर्म जमा किया।

गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी कर रहे हैं। प्रशांत की सक्रियता की वजह से उन्हें दोबारा युवा कांग्रेस का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं कांग्रेस के हर आंदोलन में सक्रियता से भाग लिए हैं। दल्ली से दिल्ली का सफर वे कई बार तय किए हैं। सांसद राहुल गांधी के साथ भी वे भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चले थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हो चाहे उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव या फिर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं तक वे जनहित के मुद्दों को लेकर मुलाकात करने और विभिन्न आंदोलनों में भागीदारी के लिए जाते रहे हैं।

क्रांतिकारी प्रवृत्ति ही उनकी अलग पहचान पेश करती है। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रशांत के गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र में पेश किए गए दावेदारी की खबर से युवाओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है और मांग की जा रही है कि उन्हें उक्त क्षेत्र से टिकट देकर युवाओं को आगे आने का मौका दिया जाए।

पूर्व में इन पदों पर रह चुके हैं

प्रशांत बोकड़े एनएसयूआई यूथ कांग्रेस के कई पदों में 2010 से सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। 2010-11 में एनएसयूआई जिला बालोद के महामंत्री, 2011-13 में एनएसयूआई से जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए। 2013-16 में एनएसयूआई से छत्तीसगढ़ में राज्य सचिव मनोनित किए गए थे। 2016-19 में यूथ कांग्रेस राज्य सचिव छत्तीसगढ़ पद पर भी रहे। 2018 से 2020 में जन भागीदारी समिति अध्यक्ष सरकारी कॉलेज दल्ली राजहरा में मनोनित किए गए। 2019 से 2022 तक भी युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनोनित किए गए। 2018 से 2023 में नगर पंचायत चिखलाकसा में एल्डरमैन हैं तो वही वर्तमान में 1 अक्टूबर 2022 से जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस बालोद के पद पर काबिज हैं।

You cannot copy content of this page