DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

धर्मेश देशमुख ने की दुर्ग ग्रामीण विधानसभा से दावेदारी, समर्थकों संग पहुंचे आवेदन भरने

दुर्ग। युवा कांग्रेस के धर्मेश देशमुख ने राजीव भवन दुर्ग में सैकड़ो साथियों के साथ पहुंचकर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा से अपनी दावेदारी पेश की है। भूपेश सरकार के जानकल्याणकारी योजनाओं के चलते छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार मज़बूत स्थिति में दिख रही। इसका परिणाम ये है कि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विधायक के दावेदार के रूप में क्या आम कार्यकर्ता क्या ख़ास कार्यकर्ता साथ ही ज़िला स्तर के नेता सभी ने अपनी अपनी दावेदारी ठोकी है। अब देखना ये लाज़मी होगा कि इन लोगो का जनाधार इतना मज़बूत है? की भूपेश सरकार के योजनाओ के दम में ही इन लोगो ने जीत के आस में अपनी दावेदारों पेश की है बहरहाल जातीगात समीकरण,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कांग्रेस का घोषणापत्र जीत का दारोंमदार तय करेगा । इसी क्रम में दुर्ग से धर्मेश देशमुख भी विधानसभा चुनाव लड़ने मैदान में उतर गए है।

उन्होंने अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों को ब्लॉक में जाकर अपने आवेदन दिए जाने है, इस कड़ी में युवा कांग्रेस के धर्मेश देशमुख सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ राजीव भवन जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर अपना आवेदन दिया है।

धर्मेश देशमुख ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा से टिकट के लिए दावेदारी की है।

You cannot copy content of this page