DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दो बार जिला पंचायत का चुनाव जीतने वाली ललिता देवी साहू ने भी किया कांग्रेस में संजारी बालोद क्षेत्र से विधायक पद की दावेदारी

बालोद/ गुरुर। लगातार दो बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने वाली ललिता देवी साहू ने इस बार विधायक पद के चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करते हुए दावेदारी प्रस्तुत की है। इस संबंध में उन्होंने रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष तामेश्वर साहू को अपना आवेदन भी सौंप दिया है। ललिता देवी साहू पति पीमन लाल साहू, उम्र 42 वर्ष वार्ड क्र. 02 मेन रोड भरदा, ग्राम-भरदा की रहने वाली हैं। वर्तमान में वे सदस्य जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 13 और सभापति कृषि स्थाई समिति जिला पंचायत बालोद भी हैं। इसके पूर्व भी वर्ष 2015 में जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 13 में सदस्य व सभापति स्वच्छता समिति जिला पंचायत बालोद पद पर रहीं । साथ ही वर्ष 2017 से 2022 तक अध्यक्ष ब्लाक महिला कांग्रेस गुरूर रहीं। उनके राजनीतिक गतिविधि की बात करें तो उनके ससुर स्व. लखन लाल साहू ग्राम पंचायत के सरपंच एवं मार्केटिंग सोसायटी गुरूर के अध्यक्ष रहे। साथ ही पति पीमन लाल साहू सहकारिता के क्षेत्र में कई पदों पर निर्वाचित रहकर क्षेत्र में सक्रिय है, जिनके प्रेरणा व मार्गदर्शन से सर्वप्रथम 2015 में जिला पंचायत क्षेत्र क्र. के निर्वाचन में हिस्सा ली और लगभग 10 हजार मतो से निर्वाचित हुई। इसके बाद 2020 के पंचायत निर्वाचन में जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 13 मुक्त अनारक्षित होने के उपरांत भी क्षेत्रवासियों व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के सहयोग से पुनः जिला पंचायत सदस्य के रूप में निर्वाचित हुई। पिता तुल्य ससुर स्व. लखन लाल साहू शुरू से कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे जिनके मार्गदर्शन में वे भी कांग्रेस पार्टी की सेवा करते आ रही है।

ऐसी है संगठन में गतिविधि

वर्ष 2014 में सर्वप्रथम नगर पंचायत गुरूर के निर्वाचन में संगठन द्वारा दी गई जवाबदारी का निर्वहन कर कांग्रेस का प्रचार प्रसार किया। उसके पश्चात पार्टी संगठन द्वारा किये गये कार्यक्रमों में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया ।
वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव सहित 2018 विधानसभा चुनाव व अन्य स्थानीय निर्वाचन में अपने क्षेत्र के प्रभारी के बतौर कार्य करते हुए पार्टी को बढ़त दिलाई। समय समय पर पार्टी द्वारा किये गये धरना, आंदोलन, सत्याग्रह में पूर्ण रूपेण सक्रिय रूप से शामिल रही। पार्टी द्वारा किये गये सदस्यता अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए क्षेत्र में सदस्यता अभियान को सफल बनाया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा रायपुर में निर्मित राजीव भवन के निर्माण में 50 हजार रूपये की सहयोग राशि प्रदान किया।

सामाजिक व सार्वजनिक गतिविधि

साहू समाज सहित विभिन्न समाज के प्रत्येक गतिविधि के लिए सहयोग रहा है। क्षेत्र में
सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में सहयोग के साथ साथ उपस्थिति रही है।

ललिता ने बताया अपना उद्देश्य

ललिता देवी साहू ने कहा मेरा उद्देश्य है कि कांग्रेस पार्टी के रीति नीति अनुसार क्षेत्र के मजदुर किसान हर स्तर से सक्षम बने। मजबूत राष्ट्र के लिए युवा योग्य बने, मातृशक्तियों को आत्मनिर्भरता के साथ स्वास्थ्य व शिक्षा के प्रति सजग रहे ताकि हमारे आनेवाली पीढ़ी सक्षम और योग्य बने। इन्हीं भावनाओं के साथ वह विधायक पद का चुनाव लड़ना चाहती हैं अगर कांग्रेसी उन्हें मौका दे तो।

You cannot copy content of this page