DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

“किसान सेवा सप्ताह” कार्यक्रम में शामिल हुए संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, साल-श्रीफल देकर किसानों का किया सम्मान

बालोद। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के शाखा अर्जुंदा, गुंडरदेही, सिकोसा और भरदाकला में किसान सेवा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान शाखा में राजीव गांधी न्याय योजना की किस्त निकालने पहुंचे किसानों के माथे पर तिलक लगाकर, माला एवं गमछा पहनाकर स्वागत किया।

सभा को संबोधित करते हुए विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि भूपेश सरकार के द्वारा किसान हित में हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। ढाई हजार प्रति क्विंटल से अधिक दाम देकर एवं 20 क्विंटल प्रति एकड़ की खरीदी का निर्णय भी किसानों के लिए ऐतिहासिक है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा संतु राम पटेल , अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही भोजराज साहू , अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा चंद्रहास देवांगन , विजयपाल बेलचंदन , नरेश चंद्राकर , रेवाराम सिन्हा , संजय साहू , सलीम खान , सलीम खान पार्षद, चंद्रकांत साहू , सेवाराम पिपरिया , संजय बारले , अनिल कटहरे , आरोप चंद्राकर , दिनेश साहू , उषा साहू , उमाशंकर साहू , बेनी राम यदु , रोम लाल सिन्हा , टेमन देशमुख , तरुण पारकर , तरुण साहू , राजेंद्र जैन , रिजवान तिगाला , पवन सिन्हा , लिखन निषाद , लक्ष्मी नारायण सोनकर , समस्त प्राधिकृत अधिकारी, शाखा प्रबंधक, बैंक के पदाधिकारी कर्मचारी, सरपंचगण सहित किसान भारी संख्या में उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page