निपानी बैंक में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की द्वितीय किस्त जारी होने पर हुआ किसान सम्मान समारोह



बालोद। राजीव गांधी किसान न्याय योजना की द्वितीय किस्त जारी होने पर उत्सव एवं किसान सम्मान समारोह का आयोजन जिला सहकारी बैंक शाखा निपानी में किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत एवं प्रदेश प्रतिनिधि प्रदेश कांग्रेस कमेटी संजय चंद्राकर थे।


अध्यक्षता कृपा राम साहू ने की। विशिष्ट अतिथि अगर सिंह साहू प्राधिकृत अधिकारी, पालु राम साहू, डोमार साहू, पवन चंद्राकर, बिशेसर साहू एवं समस्त किसान गण सम्मिलित हुए।

संजय चंद्राकर ने कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती ‘‘सद्भावना दिवस‘‘ के अवसर पर महासमुंद के हाई स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में न्याय योजनाओं सहित अन्य योजना के हितग्राहियों किसानों, मजदूरों, ग्रामीण और पशुपालकों को 2055.60 करोड़ रूपए की राशि का ऑनलाईन भुगतान किया है। जिसमें ‘‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना‘‘ के हितग्राहियों को योजना की दूसरी किश्त के रूप में 1810 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया। इस राशि को मिलाकर राजीव गांधी किसान न्याय योजना के 24.30 लाख किसानों को अब तक 21 हजार 912 करोड़ रूपए की इनपुट सब्सिडी का भुगतान किया जा चुका है। इस योजना के तहत बालोद जिले के 1 लाख 43 हजार 405 किसानों को दूसरी किस्त के रूप में 89 करोड़ 63 लाख रुपए का ऑनलाइन भुगतान किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ‘राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ के हितग्राहियों को दूसरी किश्त के रूप में 168.63 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया है। इस राशि को मिलाकर योजना के 5.6 लाख हितग्राहियों को अब तक 758.03 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। जिले के 15 हजार 591 हितग्राहियों को 4 करोड़ 67 लाख 73 हजार रूपए का ऑनलाइन भुगतान किया गया। हमारे मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मूल उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और उनकी कृषि लागत को कम करना है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लाभ किसानों को हो और वे कृषि के लिए प्रोत्साहित हो।

You cannot copy content of this page