DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राजीव गांधी की जयंती पर सुचित्रा ने कहा ज़मीन पर ही नहीं, बल्कि दिलों पर भी उन्होंने हुकूमत की

गुंडरदेही। रविवार को कांग्रेस कार्यालय में राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आधुनिक भारत के निर्माता, युवाओं के प्रेरणा स्रोत, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी के कार्यों को याद किया गया। जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू ने कहा कि राजीव गांधी का विजन हम सबको अभी भी प्रेरणा देता है। राजीव ने देश में कंप्यूटर की शुरुआत कर विकास को गति दी थी। राजीव गांधी के पास देश को आगे ले जाने का विजन था।कुछ लोग ज़मीन पर राज करते हैं और कु्छ लोग दिलों पर। मरहूम राजीव गांधी एक ऐसी शख़्सियत थे, जिन्होंने ज़मीन पर ही नहीं, बल्कि दिलों पर भी हुकूमत की। वे भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन हमारे दिलों में आज भी ज़िंदा हैं। सुचित्रा साहू ने कहा राजीव गांधी ने उन्नीसवीं सदी में इक्कीसवीं सदी के भारत का सपना देखा था। स्वभाव से गंभीर लेकिन आधुनिक सोच और निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता वाले राजीव गांधी देश को दुनिया की उच्च तकनीकों से पूर्ण करना चाहते थे। वे बार-बार कहते थे कि भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने के साथ ही उनका अन्य बड़ा मक़सद इक्कीसवीं सदी के भारत का निर्माण है। अपने इसी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने देश में कई क्षेत्रों में नई पहल की, जिनमें संचार क्रांति और कम्प्यूटर क्रांति, शिक्षा का प्रसार, 18 साल के युवाओं को मताधिकार, पंचायती राज आदि शामिल हैं।राजीव गांधी को भारत में सूचना क्रांति का जनक माना जाता है। उन्हें देश में कम्प्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रांति का श्रेय दिया जाता है। इसके अलावा, महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलवाने का काम भी उन्होंने ही किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष भोज राम साहू संजय साहू सलीम खान केके राजू चंद्राकर दीपक साहू गोपी राम साहू गोमती डूपेंद्र साहू संध्या बर्मन ममता निंजानंद चंद्राकर अभिषेक यादव। सहित अन्य मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page