DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुंडरदेही क्षेत्र से जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू ने भी विधायक पद की दावेदारी

गुण्डरदेही। गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा प्रत्याशी के रूप में जनपद अध्यक्ष गुंडरदेही सुचित्रा साहू द्वारा पीसीसी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष भोज राम साहू के पास गुंडरदेही विधानसभा के लिए दावेदारी आवेदन प्रस्तुत किया। साथ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री तामेश्वर देशमुख एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। लगातार सुचित्रा हेमंत साहू सक्रियता के साथ कांग्रेस पार्टी की नीति एवं छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल सरकार की विभिन्न महत्वपूर्ण एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता को लाभ दिलाने एवम् उस तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। जिसके वजह से लोगों के बीच चर्चा एवं लोकप्रियता बनी हुई है। साथ ही साथ सभी समाज सभी प्रकोष्ठ को साथ में लेकर कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर रही है। क्षेत्र की जनता भी खुश नजर आ रही है और लगातार कार्य में कार्यकुशलता की चर्चा बनी रहती है।

You cannot copy content of this page