बालोद। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न हिन्दू जन संगठनो द्वारा बालोद जिले में हो रहे धर्मान्तरण, गौ-तस्करी, अवैध जुआ-सट्टा, अवैध शराब बिक्री तथा बालोद जिला चिकित्सालय में एन.एच.एम. अस्थायी संविदा बिना विज्ञापन के बिना नियमावली, बिना दावा आपत्ति, बिना प्रेस विज्ञप्ति भर्ती के विरोध में जनहित में 22.08.2023 दिन मंगलवार दोपहर 12:00 बजे जिला कलेक्ट्रेट का विशाल घेराव प्रदर्शन आयोजित है। जिसकी विभिन्न हिन्दू जन संगठनों के प्रमुख जन उपस्थित रहने के लिए आम जनता व पत्रकारिता के माध्यम से अपील किया गया है। जिसमें प्रमुख रूप से कलार ज्ञानेन्द्र मौर (पूर्व उपाध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल छत्तीसगढ़ शासन), तरूण नाथ योगी, राकेश जोशी, विवेक सोनवानी, प्रतिक कटझरिया, सेवक राम निषाद, जय किशन साहू, आशुतोष कौशिक, राजेश सोनी, अजय क्षत्रिय, नयन दास चंदेल, दीपक जोशी, डोनेन्द्र बंजारे, लिमेश साहू इत्यादि शामिल होंगे।
गौ तस्करी, धर्मांतरण और जिला अस्पताल में कर्मचारी भर्ती में भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला कलेक्ट्रेट बालोद का घेराव और आंदोलन 22 अगस्त को
