DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राजहरा में “हम में है राजीव” थीम के साथ हुआ फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

बालोद। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े के नेतृत्व में दल्ली राजहंरा में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर हम में है राजीव, कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय फूटबाल प्रतियोगिता करवाई गई। राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर बालोद जिले के दल्ली राजहरा में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम से पूर्व स्व राजीव गाँधी जी के जयंती पर सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं उनके द्वारा किये गए कार्यों को याद किया गया।

तत्पश्चात खिलाड़ियों से परिचय लेकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप. मे नपा अध्यक्ष शिबू नायर , जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े, जिला अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस सुरेंद्र भेड़िया, जनभागीदारी अध्यक्ष रविजायसवाल , पार्षद रोशन पटेल , विवेक मसीह,विलियम भावरा ,रामु शर्मा मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता के आयोजन के राजहरा फुटबॉल एसोसिएशन के साथियों का विशेष सहयोग रहा व साथ ही आयोजन में मुख्य रूप से जसविंदर सिंह गिल , निहाल , कुणाल , आकाश सिंह , मयंक , राजू चौधरी , सी चंद्रहास , सुधीर , परितोष हंसपाल , अंकुश , मयंक यादव व अन्य युवा साथी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page