DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पर्रेगुड़ा भोलापठार में विशाल शिव जलभिषेक का आयोजन 21 अगस्त को

बालोद। ग्राम पर्रेगुड़ा भोलापठार में विशाल शिव जलभिषेक का आयोजन 21 अगस्त को होगा। छ:ग:के कैलाश कहे जाने वाले भोलापठार में प्रति वर्ष के भांति इस वर्ष भी 21 अगस्त सोमवार को क्षेत्रीय बोल-बम कावरियों द्वारा विशाल शिव जलभिषेक का कार्यक्रम आयोजित है।प्रात:7.30 बजे काँवर यात्रा को हरी झंडी दिखाई जाएगी। प्रात:10 बजे से शिव जलभिषेक पूजा पाठ (अतिथियों द्वारा) होगा। 12 बजे ओमकार मानस परिवार बरही की प्रस्तुति होगी दोपहर 12 से अतिथि स्वागत होगा। दोपहर 1:30 बजे से कावरियों द्वारा जलाभिषेक शुरू होगा।महाप्रसादी लीना घनाराम डड़सेना पूर्व सरपंच कंनेवाडा द्वारा दिया जायेगा। आयोजन में अतिथि गण प्रेम लता साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत बालोद, केदार देवागन,सभापति-जिला पंचायत बालोद, द्रोपती कृष्णा वर्मा जनपद सदस्य बालोद, भोलापठार समिति अध्यक्ष रामजी ठाकुर( राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित), पुरुषोत्तम निषाद, महेन्द्र तारम, भुवन उइके एवं भोला पठार समिति समस्त ग्रामवासी एवं ग्राम पंचायत ग्राम परेगुडा( करहीभदर )
जिला-बालोद (छ:ग:) होंगे ।उक्त जानकारी भोला पठार समिति मीडिया प्रभारी सूरज ‘करण कौशिक ने दी।

You cannot copy content of this page