DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कंवर के छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में बोली विधायक सिन्हा: हम जीत जाएं ये अच्छी बात है, पर हार भी हमें बेहतर करने का सीख देकर जाती है,,,

बालोद। जिले के गुरुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कंवर में विकासखंड स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां बतौर मुख्य अतिथि विधायक संगीता सिन्हा शामिल हुई उन्होंने यहां पर खेल का शुभारंभ किया और विभिन्न खेलों में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी बच्चों से मुलाकात की।विधायक ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा आप सभी खेल का हिस्सा बन पाए यह महत्वपूर्ण है। जीत हार का विषय बाद का है। हम जीत जाएं ये अच्छी बात है। पर हार हमेशा बेहतर करने का सीख देकर जाती है इसलिए आप सभी को शुभकामनाएं। सभी खेल भावना से खेलें। मन लगाकर खेले और खेल के इस लम्हे का आनंद ले। आयोजन में ग्रामीणों ने भी विधायक से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तामेश्वर साहू, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष टोमन साहू, जनपद सदस्य एसके कलिहारी, ग्राम पंचायत कंवर के सरपंच दिव्या पटेल, चोवा राम साहू, गिरधारी देवांगन एवं अधिकारी कर्मचारी एवं प्रतिभागी मौजूद रहे।

निखर रही छुपी प्रतिभा

इस अवसर पर विधायक श्रीमति संगीता सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गांवों के पारम्परिक खेलों को बढ़ावा देकर हमारी सांस्कृतिक विरासत के स्वरूप प्राप्त खेलों को जीवंत बनाए रखने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक प्रतिस्पर्धाओं के आयोजन का संकल्प किया था। जिसका परिणाम है कि राजीव युवा मितान क्लबों का गांव-गांव में स्थापना कर खेलों का आयोजन किया जा रहा है। जिससे गांव में छुपी हमारे ग्रामीणों की प्रतिभाओं को भी आगे आने का मौका मिल रहा है। इन खेलों में युवाओं के साथ हर वर्ग को शामिल होने का अवसर मिला है, जिसका परिणाम है कि आज यहां तीन पीढ़ियां कंधे से कंधा मिलाकर खेलों में भाग ले रही हैं। जिससे सभी को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को अग्रिम बधाइयां देते हुए खिलाड़ियों का प्रोत्साहन भी किया।

You cannot copy content of this page