DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के लिए भाजपा प्रत्याशी घोषित होने पर पहुंचे भाजपा कार्यालय, देवलाल ठाकुर का नेताओं ने किया भव्य स्वागत

बालोद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 60 के प्रत्याशी के रूप में घोषित हुए देवलाल ठाकुर ने सर्वप्रथम दंतेश्वरी मैया के मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात पुर्व विधायक स्व. लालमहेन्द्र सिह टेकाम परिवार से मिलकर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात जिला मुख्यालय बालोद में भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। जहां जिलेभर से उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया एवं बधाई दी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ,जिला महामंत्री द्वय देवेंद्र जायसवाल ,किशोरी साहू, सुदेश सिंह, अभिषेक शुक्ला ,छगन देशमुख, राकेश छोटू यादव ,शरद ठाकुर ,नरेश साहू, जयेश ठाकुर, छगन यदु, लोकेश श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र चंद्राकर, सुरेश निर्मलकर ,प्रेम साहू ,कौशल साहू , रुपेश सिन्हा ,मनीष झा ,राकेश द्विवेदी,जितेन्द्र साहू, सोमेश सोरी, रूपेश नायक, महेंद्र सिंह ,पालक ठाकुर ,रमेश सोनवानी,मेहत्तर नेताम, भुवन साहू ,नरेंद्र सोनवानी , सुरेश केसरवानी ,कमल पंपालिया, जसराज शर्मा, केसरवानी, दानेश्वर मिश्रा, अजय चौहान,टिकेन्द्र साहू, मुकेश कौडो, अब्दुल इब्राहिम तेजराम साहू गणेश साव, बहुर सिंह नेताम, संजय साहू, पार्थ साहू, कुलदीप यादव, धर्मेंद्र साहू, संजीव मानकर, पतिराम नुरुटि, डुलसिंग कोठारी, केशव टोप्पो, हिन्छाराम साहू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page