DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा ने चार महीने पहले प्रत्याशी घोषित करके लोहारा में भाजपा की हार को स्वीकार किया – प्रशांत बोकडे

बालोद। छत्तीसगढ़ भाजपा ने 21 उम्मीदवार की घोषणा किया। जिस पर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उक्त सूची देख के लगता है भाजपा को अपनी हार सामने दिख रही है। क्योकि भाजपा समझ चुकी है कि इन 4 सालो में ना तो भाजपा नेताओ ने आम जनता की सुध ली ना उनके लिए कुछ काम किया ।इसलिए 4 महीने पहले घोषणा करके माहौल बनाने में लग गई है। उसी प्रकार भाजपा को डौंडी लोहारा में भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस से कुछ साल पहले आये हुए व्यक्ति को बनाना पड़ा। भाजपा ने उन आदिवासी नेताओ को ठगा है जो भाजपा के विचारो से जुड़े हुए थे। उनकी मेहनत आज बेकार हो गई ।

एक भाजपा कार्यकर्ता की आपबीती सुनने में आई कि डोंडी लोहारा में भाजपा का आदिवासी कार्यकर्ता तमाम पार्टी के कार्यों को करता है। चादर उठाता है लेकिन ज़ब सम्मान देने की बात आती है तो भाजपा का प्रदेश नेतृत्व अपने सालो के कार्यकर्ता पे भरोसा ना कर दूसरे पार्टी से आये व्यक्ति को टिकट देता है। तब उस भाजपा का कार्यकर्ता के दिल पर क्या बीतती है। आप और हम सब उसका दर्द समझ सकते है। उसकी सालो की मेहनत को समझते है। लोहारा के भाजपा के आदिवासी नेतृत्व के साथ बस यही हुआ है। प्रशांत ने कहा हमारी सवेदना उन तमाम सच्चे कार्यकर्ताओ के साथ है जिनको उनके प्रदेश नेतृत्व ने झुनझुना पकड़ा दिया।

You cannot copy content of this page