गुरूर। गुरूर ब्लॉक में विकासखंड स्तरीय छत्तीसगढ़ी ओलंपिक का आयोजन ग्राम कंवर में 18 और 19 अगस्त को किया गया है। उद्घाटन समारोह 18 अगस्त को मुख्य अतिथि विधायक संगीता सिन्हा होंगे। अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष प्रभात धुर्वे करेंगे विशेष अतिथि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तामेश्वर साहू, जनपद उपाध्यक्ष तोषण साहू, मंडी उपाध्यक्ष बसंत सोनबेर, जनभागीदारी समिति शासकीय महाविद्यालय अरमरीकला अध्यक्ष टोमन साहू, जिला मंत्री जिला कांग्रेस कमेटी संजय प्रकाश चौधरी, विधायक प्रतिनिधि डॉ किशोर साहू, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष गुरुर कॉलेज ओमकार महमल्ला, महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस सादिक अली,संयुक्त महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस सुमित राजपूत, सोसायटी अध्यक्ष कुलेश्वर निषाद, कंवर सरपंच दिव्या पटेल होंगे। इसी तरह समापन 19 अगस्त के मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष प्रभात धुर्वे होंगे। अध्यक्षता तोषण साहू करेंगे। विशेष अतिथि जिला पंचायत सभापति केदार देवांगन, सभापति मीना सत्येंद्र साहू, सभापति जिला पंचायत ललिता साहू, सभापति कृषि स्थाई समिति जनपद पंचायत गुरुर राजकुमार साहू, एस कुमार परिहारी, ममता मनहरण साहू, सरस्वती धीरपाल चंद्रकला, राजश्री यादेश्वर, पाल सिंह भूआर्य सहित अन्य जनपद सदस्य होंगे।
