DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा जिला बालोद के कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेता लीलाराम भोजवानी को श्रद्धांजलि दी एवं अंतिम संस्कार में हुए शामिल

बालोद । अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक, भाजपा प्रदेश के कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ समाज सेवी लीलाराम भोजवानी (काका जी) के आकस्मिक निधन से बालोद जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं राजनांदगांव में उनकी अंतिम यात्रा एवं अंतिम संस्कार कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार,प्रीतम साहू,पवन साहू, देवलाल ठाकुर, देवेंद्र जायसवाल, किशोरी साहू,यज्ञ दत शर्मा, छगन देशमुख,राकेश छोटू यादव त्रिलोकी साहू ,नरेश साहू, शरद ठाकुर ,लोकेश श्रीवास्तव , सुरेश निर्मलकर, प्रेम साहू, कौशल साहू , कमलेश सोनी, सुरेंद्र देशमुख, विनोद कौशिक,राजीव शर्मा, गिरजेश गुप्ता ,छगन साहू, गणेश राम साव, नरेंद्र सोनवानी, दानेश्वर मिश्रा, वीरेंद्र साहू, कमल पनपालिया, संदीप सिन्हा, कृतिका साहू, प्रतिभा चौधरी, दीपा साहू ,डॉ मोना टुवानी, लीला शर्मा, सतानंद साहू, संजय साहू संदीप साहू एकांत पवार पार्थ साहू रौनक कत्याल शामिल हैं।

You cannot copy content of this page