DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जामगांव बी में हुआ ध्वाजारोहण, बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी

बालोद। ब्लॉक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जामगांव बी में आजादी का 76 वा वर्षगांठ मनाया गया। इस दौरान स्कूल परिसर में ध्वजारोहण किया गया। तिरंगे के रंगों की गुब्बारों से परिसर सजा था जो आकर्षण का केंद्र रहा। गांव में प्रभात फेरी निकाली। इस अवसर पर उच्च वर्ग शिक्षक तामेश्वर प्रसाद कौशल ने देश की आजादी के लिए जान गंवाने वाले वीर सपूतों के बारे में जानकारी देकर उन्हें प्रोत्साहित किया। बच्चों को बड़े होकर अच्छे इंसान बनने के लिए कहा। आयोजन में डी आर ठाकुर, रोहित ठाकुर ऐलेन यादव दयाराम चुरेद यू आर निषाद गंगाधर साहू बिझवार पटेल नरेश सोनी पुष्पा देवागन सरपंच ऐनू राम साहू दयाराम देवागन, झनक राम राधेश्याम कमल नारायण अरूण चंदिका तारम सुशीला साहू लीलेश्वरी नायक का सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page