DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

धूम धाम से मनाया गया हथौद में 77 वाँ स्वतंत्रता दिवस

बालोद। जिला मुख्यालय से 15 किमी.दूर ग्राम हथौद के प्राथमिक शाला में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। ध्वजारोहण,राष्ट्रगान और मिठाई बांट कर राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। ध्वजारोहण के पश्चात स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
साथ ही कक्षा पहली से कक्षा पांचवी में प्रथम एवम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओ को राजीव युवा मितान क्लब ग्राम पंचायत हथौद द्वारा उपहार प्रदान कर बच्चों को प्रोत्साहित किया गया और पंद्रह वर्षो से कार्यरत शिक्षिका हीरा साहू एवम् राधिका तारम को शाला परिवार एवम् समस्त ग्रामवासीयों द्वारा विदाई दिया गया।

You cannot copy content of this page