DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अर्जुन्दा और गुंडरदेही में संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने फहराया तिरंगा, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

बालोद। अर्जुन्दा के गांधी चौक, स्वामी आत्मानंद स्कूल और गुंडरदेही में संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। संसदीय सचिव श्री निषाद ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इस देश की आजादी में कई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और वीर जवानों ने अपनी खून बहाई है। सैकड़ों-हजारों वीरों की शहादत शामिल है इस मिट्टी में। उनके बलिदान को आज हम नमन करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्री चंद्रहास रेवाराम देवांगन, अध्यक्ष जनपद पंचायत गुंडरदेही श्रीमती सुचित्रा साहू, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही श्री भोजराज साहू, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत गुंडरदेही श्री अजय जैन, अध्यक्ष नगर पंचायत गुंडरदेही श्रीमती रानू सोनकर, उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा चंद्राकर, श्री संजू सोनकर, श्री राजेश बाफना, श्री भूपेंद्र चंद्राकर, श्री संजय साहू, श्री केके राजू चंद्राकर, दिग्विजय ठेठवार, सागर साहू, सलीम खान, सलीम खान पार्षद, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनुभव शर्मा, पूनम साहू, आसिफ गहलोत, उस्मान रजा, मनीष टंडन, सहित एल्डरमैन, पार्षदगन, वरिष्ठ कांग्रेसी नगरवासी भारी संख्या में मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page