बालोद दुर्ग जिले की सीमा पर बसे गांव की सड़कें बदहाल,मरम्मत के अभाव में दम तोड़ रही डगनिया से मुख्य मार्ग



परसदा सिरसिदा सड़क जर्जर होने पर वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है, लोगो को हो रही है परेशानी

संजय साहू अंडा/बालोद। गांव और शहर के विकास के लिए सड़क की अहम भूमिका होती है। एक तरफ सरकार गांवों और शहरों में चमचमाती सड़क बनाने की बात करती है,
तो वही बालोद जिले के सिरसिदा से परसदा डगनिया जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क रख-रखाव व मरम्मत के अभाव में दम तोड़ चुकी है। यह सड़क आज पूरी तरह से टूटकर गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। इस जर्जर सड़क पर वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। जर्जर सड़क के चलते वाहन चालक व राहगीर आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। लेकिन कई साल पहले बने इस महत्वपूर्ण सड़क का सही से रख रखाव व समय पर मरम्मत नहीं होने से आज इसकी हालत काफी खस्ता हो गई है। डगनिया परसदा से सिरसिदा तक पूरी सड़क पर से पिच व गिट्टी उखड़ गया है। अब तो सड़क से बोल्डर भी उखड़ने लगा है। जिससे सड़क गड्ढे में तब्दील हो गया है। सड़क पर बने गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर रही है। खराब सड़क की वजह से मरीजों को अस्पताल लाने ले जाने में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।


12 वर्ष पूर्व इस रोड का निर्माण हुआ था तत्पश्चात अभी तक इस रोड पर किसी का ध्यान नही गया। ज्ञात हो पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत सिरसिदा खेमन चंद्रकार, पुरषोत्तम चंद्रकार, सरपँच ग्राम पंचायत सिरसिदा प्रेम लाल ठाकुर, हीरालाल,प्रह्लाद, राजकुमार, इंद्रजीत सिरसिदा से,कमल साहू, पुखराज निर्मल,जीवन साहू,दीनदयाल,रिंकू, उत्तम साहू, अनूप साहू ओटे
बन्द से,राहुल शर्मा,ओमप्रकाश,शेष, कमलेश,लोकेश, टकेश्वर साहू महेंद्र साहू परसदा ने बताया कि इस शा.हाईस्कूल परसदा में सिरसिदा एवम ओटेबन्द से पढ़ने के लिए बच्चों को भी आने जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही साथ सेवा सहकारी समिति परसदा में सिरसिदा के किसानों को आने जाने में तथा खाद बीज के परिवहन में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस रोड अत्यंत जर्जर हो चुका है कि बरसात में गड्ढा में भरे हुए पानी रोड दिखाई नहीं देता। इतना पानी भर जाता है कि बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों को कई बार आवेदन दे देकर परेशान हो गए हैं।

क्या कहते हैं अधिकारी

अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति गुरेदा व पूर्व जनपद सदस्य दाऊ भरत चंद्राकर ने कहा कि इस सड़क के लिए कई बार गुण्डरदेही ब्लॉक के कांग्रेस विधायक व संसदीय सचिव कुवंर सिंह निषाद को कई बार आवेदन पत्र दे चुके हैं लेकिन क्षेत्र के विधायक को इस रोड के लिए कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
कम से कम इस जर्जर सड़क की
मरम्मत की दरकार, विभाग का ध्यान नहीं
सड़क इतना खराब हो गया है कि जगह-जगह लंबे चौड़े गड्ढे बन गए हैं। जहां पर गड्ढे नहीं है वहां पर गिट्टी, बोल्डर व नोकीले पत्थर बिखरे पड़े हैं। अगर हल्की बारिश हुई तो मार्ग और भी खतरनाक रूप ले लेता है। शासन-प्रशासन को कराया गया अवगत
सड़क की मांग को लेकर स्थानीय लोग और आसपास के ग्रामीण कई बार शासन और प्रशासन का ध्यान इस ओर ला चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी संबंधित विभाग के अफसरों ने सड़क की मरम्मत और डामरीकरण की ओर अब तक कोई पहल नहीं की है।

You cannot copy content of this page