DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मुख्यमंत्री की माता स्वर्गीय बिंदेश्वरी बघेल के नाम पर होगा भीमकन्हार में सम्मान समारोह का आयोजन, स्वतंत्रता दिवस पर होगा विशेष कार्यक्रम

बालोद। डौंडी लोहारा ब्लॉक के ग्राम पंचायत भीमकन्हार में इस आजादी के 76 वी वर्षगांठ पर विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माता स्वर्गीय बिंदेश्वरी बघेल की स्मृति में उक्त सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। जो ग्राम सरपंच पोषण लाल साहू के सौजन्य से आयोजित है। इस आयोजन में गांव से जुड़े हुए लगभग 60 लोगों का सम्मान किया जाएगा। जिसमें प्रमुख रूप से स्वास्थ्य कर्मी, शिक्षा विभाग और प्रतिभावान बच्चों का सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा बालोद जिले के पद्मश्री से सम्मानित लाटाबोड़ निवासी नाचा कलाकार डोमार सिंह कुंवर और भिलाई से जोसमॉन विशेष अतिथि होंगे। हाई स्कूल प्रांगण में 15 अगस्त को सुबह 11बजे से होगा। जिसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। सरपंच पोषण साहू ने बताया कि कोरोना काल में अपनी सेवा भाव से लोगों को की जान बचाने में मदद करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनबाड़ी से जुड़े स्टाफ और मितानिनों का सम्मान किया जाएगा तो वही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक और दसवीं ,बारहवी में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले बच्चों के साथ प्रयास और एकलव्य विद्यालय के लिए चयनित प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही देश सेवा कर लौटे सेवानिवृत्त जवान भी सम्मानित होंगे।

You cannot copy content of this page