डौंडी में स्काउट/गाइड और रोवर/रेंजर का विकासखंड स्तरीय दो दिवसीय तृतीय सोपान और निपुण प्रशिक्षण व जांच शिविर संपन्न



बालोद। वनांचल क्षेत्र डौंडी भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य रायपुर और जिला संघ बालोद के वार्षिक कार्यक्रम अनुसार दो दिवसीय तृतीय सोपान /निपुण प्रशिक्षण व जांच शिविर का आयोजन विकासखंड डौंडी के जनपद पंचायत भवन के सभागार में 10 अगस्त से 11 अगस्त को संपन्न हुआ। इस शिविर में विकासखंड डौंडी के कुल 23 शासकीय/ अशासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के 77 स्काउट 42 गाइड 19 रोवर और 11 रेंजर कुल 149 प्रतिभागियों ने भाग लिया , विकासखंड डौंडी के स्काउट गाइड सचिव नेमसिंह साहू ने बताया कि भारत स्काउट्स एंड गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय रायपुर एवं जिला संघ बालोद के अध्यक्ष सुभाष पुसतकर ,जिला मुख्य आयुक्त गिरीश चंद्राकर के मार्गदर्शन और जिला शिक्षा अधिकारी बालोद मुकुल केपी साव,जिला सचिव केएल गजेन्द्र, डीओसी प्रेमलता चंद्राकर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी डौंडी जेएस भारद्वाज के निर्देशानुसार विकासखंड डौंडी में दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय तृतीय सोपान/निपुण प्रशिक्षण व जांच शिविर का आयोजन हुआ, विकासखंड डौंडी में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन डौंडी विकासखंड के बीआरसी सच्चिदानंद शर्मा के करकमलों से आरम्भ हुआ।

, प्रथम दिवस में विकासखंड डौंडी के प्रशिक्षक मंडल द्वारा स्काउटिंग की उत्पत्ति , आंदोलन का ज्ञान , उद्देश्य, सिंधान्त, बीपी की जीवनी, नियम प्रतिज्ञा , प्रार्थना ,झंडा गीत, आदर्श वाक्य, बाया हाथ मिलाना,ध्वज की जानकारी, रस्सी के कार्य , गांठ,स्काउट गाइड यूनिफॉर्म, प्राथमिक सहायता आदि के बारे में एवम् द्वितीय दिवस ध्वज शिष्टाचार , बीपी सिक्स, सूर्य नमस्कार, पट्टी के प्रकार, मानचित्र, दिशाज्ञान, लेशिंग, फांस , अनुमान लगाना, सिग्नलिंग सीटी के संकेत, लॉगबुक ,दक्षता पदक आदि के बारे में जानकारी दी गई। इस शिविर में शामिल सभी प्रतिभागी अगले वर्ष राज्यपाल जांच परीक्षा शिविर में भाग लेंगे । इस शिविर के समापन कार्यक्रम में जनपद पंचायत डौंडी की अध्यक्ष बसंती दुग्गा, मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी, उपाध्यक्ष पुनीत राम सेन , डीटीसी (स्काउट) भुवन सिन्हा, विकासखण्ड सचिव बालोद रूपेंद्र सिन्हा ,एवम् जनपद सदस्यगणों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान किए , सभी सम्मानित अतिथियों ने बच्चों को स्काउटिंग के महत्व को बताते हुए आगे बढ़ने और अपना नाम रोशन करने हेतु प्रेरित किया। इस दो दिवसीय शिविर में संचालक व परीक्षक के रुप में विकासखंड डौण्डी सचिव नेमसिंह साहू, संयुक्त सचिव तनुजा बंजारे ,सहायक शिविर संचालक श्री एसआर प्रेमन, योगेश नायक, लिकेश गंजीर, बीआर मसियारे , मोहन चौहान, संजुक्ता भंज, मिथिला सिंघारे, पुष्पलता गंजीर ,ज्योति विश्वकर्मा, अन्नपूर्णा ध्रुव, भीमा भारती खोबरागड़े, स्काउट गाइड प्रभारी शिक्षक चंद्रलेखा ठाकुर, संजय बंजारे, हेमलता यादव, डॉली मेश्राम, बलराम करत ,बचन भुआर्य, रेखचंद साहू, मनमोहन धाकड़, लकेश साहू एवम काफी संख्या में और शिक्षकों की उपस्थिति रही । तृतीय सोपान/निपुण प्रशिक्षण और जॉच शिविर के सफलतापूर्वक आयोजन पर भारत स्काउट गाइड जिला संघ बालोद की डीटीसी गाइड सीमा साहू , जिला कोषाध्यक्ष मिलन सिन्हा,जिला उपाध्यक्ष मधुमाला कौशल, धनेश्वरी सोनवानी, विकासखंड सचिव भोलाराम साहू लोहारा, चंद्रशेखर दिल्लीबार गुण्डरदेही, एवं जिला संघ बालोद के समस्त पदाधिकारियों ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है ।

You cannot copy content of this page