जिला सतनामी समाज एवं तहसील सतनामी समाज की संयुक्त बैठक और कार्यशाला संपन्न,लिए गए ये निर्णय?



बालोद/ गुण्डरदेही।जिला सतनामी समाज एवं तहसील सतनामी समाज डौंडी की संयुक्त बैठक एवं कार्यशाला दल्ली राजहरा में संपन्न हुआ। जिला अध्यक्ष संजय बारले के कुशल नेतृत्व में जिला बैठक में प्रस्ताव लेकर निर्णय लिया गया की जिला के सभी तहसीलों में सामाजिक बैठक लिया जाएगा। जिसके लिए तिथि वर बैठक निर्धारित कर सभी तहसीलों को सूचित किए। प्रथम बैठक जिला के दूरस्थ अंचल वनांचल तहसील सतनामी समाज डौंडी मे 9 अगस्त बुधवार को हुआ। द्वितीय बैठक तहसील सतनामी समाज गुंडरदेही में 13 अगस्त रविवार को, तीसरा बैठक तहसील सतनामी समाज गुरूर में 19 अगस्त शनिवार , चौथी बैठक तहसील सतनामी समाज अर्जुंदा मे 20 अगस्त रविवार को पांचवी बैठक तहसील सतनामी समाज बालोद में 22 अगस्त मंगलवार एवं छठवा बैठक तहसील सतनामी समाज डौंडी लोहारा मे 26 अगस्त को होगी। सभी बैठक के लिए जिला से प्रभारी नियुक्त किए गये है। डौंडी तहसील में अशवन बारले, डौंडीलोहारा पवन जोशी, गुंडरदेही लक्ष्मी नारायण बघेल, गुरूर संतराम बंजारे, अरजुंदा संजय बारले, बालोद गोवरधन बारले हैं। सभी बैठक संपन होने के पश्चात भव्य बैठक जिला मुख्यालय बालोद में 27 अगस्त को होगा जिसमें जिला एवं पुरे तहसील के समस्त पदाधिकारियों के साथ युवा महिला कर्मचारी प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में विशेष बैठक संपन्न होगी। जिसमें सभी तहसील में हुई बैठक की समीक्षा होगी। बैठक में ठोस रणनीति बनाकर राजनीतिक सामाजिक शिक्षा आर्थिक स्थिति पर आगे बढ़ने के लिए एजेंडा तैयार कर विशेष तैयारी किया जाएगा । बैठक का मुख्य उदेश्य समाज को सशक्त एवं मजबूत बनाना है। प्रथम बैठक डौंडी तहसील की दल्ली राजहरा में संपन्न बैठक की शुरुआत सतनामी समाज के प्रतीक जैतखाम में पूजा अर्चना कर हुआ। स्वागत भाषण डौंडीतहसील अध्यक्ष पुरूषोत्तम बारले ने जिला से पहुँचे सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। ज़िला एवं तहसील सतनामी समाज की सयुंक्त बैठक के एजेंडा को रखा ।जिसके पश्चात जिला से पहुँचे पदाधिकारियों ने बारी बारी से अपनी बात रखी जिसमे ज़िला संरक्षक पवन जोशी अशवन बारले ने समाज को संगठित और शिक्षित होने पर जोर दिया। जिला प्रवक्ता लक्ष्मी नारायण बघेल ने जिला नियमावली पर बात रखी। जिलाध्यक्ष संजय बारले ने समाजिक रीति नीति पर चलने और समय समय पर जिला द्वारा जारी निर्देश को प्राथमिकता के तौर पर पालन करने तथा जिला मुख्यालय में समाज के भवन बनाने के लिए जमीन क्रय करने में सहयोग करने की अपील किया। बैठक में विशेष रुप से जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी देशलहरा ने बैठक के लिए बधाई दी। साथ ही कार्यक्रम की प्रशंसा करते कहा कि समाज में मिलजुल कर कार्य करने से ही समाज आगे बढ़ता है मेरे लिए समाज जो भी आदेश करेगी मै उसे पूरी करने का प्रयास करूंगी। और हम सब मिलकर समाज का विकास करेंगे। बैठक में जिला से रवि टंडन संगठन सचिव तुलसी राम बारले कोर कमिटी सदसय संत राम बंजारे सचिव गोवर्धन बारले कोषाध्यक्ष तहसील सतनामी समाज गुंडरदेही के अध्यक्ष नीलकंठ टंडन एवं आयोजक तहसील डोंडी से उपाध्यक्ष मोहित नारंग महासचिव संतोष नारंग सचिव हेमलाल गायकवाड सुकरीता बारले कोषाध्यक्ष मातरम कोसरे इदरमन जोशी गेंडरे सहित बडी संख्या मे समाज के महिला पुरूष उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन गोवर्धन बारले ने किया।

You cannot copy content of this page