DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संशोधित शिक्षकों को मिला मंत्रियो का आश्वासन

बालोद। बुधवार के पदोन्नत शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल ने गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के निज निवास में भेट करने पहुंची। जहां उन्हें सकारात्मक जवाब मिला। इसके पश्चात दुर्ग विधायक अरूण वोरा से मुलाकात हुई । उन्होंने पीड़ा व समस्याओं को सुना और संशोधन यथावत रखने का लिखित आश्वासन दिया। इस बीच क्रेडा के अध्यक्ष विजय साहू से भी मुलाकात हुई ।जिन्होंने पीड़ा को शिक्षा मंत्री के पास रखने का आश्वासन दिया। पीड़ित शिक्षकों कहना है कि वर्तमान में संशोधन निरस्त करने की जो बात कही जा रही है जिसमें शिक्षा मंत्री को भ्रामक जानकारी दी गई है। जिससे संशोधन को तबादला का नाम देकर आदेश निरस्त करने की बात कही जा रही है । परन्तु वास्तव में संशोधन नियम के अन्तर्गत ही किया गया है । इस कारण संशोधित शिक्षकों को मुख्यमंत्री पर पूर्ण विश्वास है कि वे संशोधित शिक्षकों के हित में विचार करते हुए संशोधन आदेश यथावत रखेंगे।

You cannot copy content of this page