DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होकर गांव पहुंचे जवान का ग्रामीणों ने ढोल बाजे के साथ किया स्वागत, फूलों की वर्षा करते हुए कहा: हमें आप पर गर्व है

शब्बीर रिजवी, गुण्डरदेही । गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम पेंड्री में भारतीय सेना बीएसएफ से सेवानिवृत्त होकर गांव लौटे घासी राम ठाकुर 47 वर्ष का ग्रामीण व समाज के लोगो ने जोरदार स्वागत किया ग्रामीणों ने सम्मान समारोह आयोजित करके सेना के जवान का अभिनंदन किया। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद पहली बार गांव पहुंचे जवान घासी राम ठाकुर का बाजे-गाजे के साथ पूरे गांव में जुलूस निकाला गया। लोगों ने फूलों की वर्षा करते हुए जवान के प्रति आभार व्यक्त किया इस बीच पूरा गांव भारत माता के जयकारे से गूंजता रहा

जवान का फूलों की वर्षा करते हुए कहा हमें आप पर गर्व है

जवान घासी राम ठाकुर से मिलने व देखने के लिए लोग घर से बाहर निकले अैार फूल माला से स्वागत किया। जवान ने भी अपने गृह ग्राम मेें मिले प्रेम व आदर को हाथ जोड़कर स्वीकार किया। भ्रमण के दैारान ग्रामीणों ने देश भक्ति के नारे भी लगाए। मिलनसार एवं मेहनतकश घासी राम ठाकुर 20 वर्ष तक भारतीय सेना में रहे। वे समस्त ग्रामवासियों से मिलकर खुश व भावुक नजर आए। यह पहला मौका है। जब सेना से रिटायरमेंट के बाद किसी जवान का इस अंदाज में स्वागत किया गया है।

परिवार का बेटा है जवान 

ग्रामीणों ने बताया कि घासी राम ठाकुर अपने माता-पिता के बड़े बेटे होने के बाद भी घासी राम ठाकुर ने देश सेवा के लिए सेना में जाना तय किया था। 20 साल देश के अलग-अलग राज्यों की सीमाओं पर तैनात रहते हुए कठिन परिस्थितियों में देश की सेवा की आने वाले युवा पीढ़ी के प्रेरणा स्त्रोत बनकर जवान अब युवाओं को सेना में जाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेंगे

सेवानिवृत्त जवान ने ग्रामीणो का जताया आभार 

देश सेवा से घर लौटे घासी राम ठाकुर ने कहा की आज मेरे स्वागत मे गांव वालों ने जो सम्मान दिया है  उसके लिए मै समस्त ग्रामवासी का बहुत आभारी हूं। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है और मै यही कहना चाहता हूं कि देश का हर युवा देश सेवा मे हमेशा तत्पर रहे  ग्राम पंचायत पेंड्री के सरपंच खिलेन्द्र कुमार साहू ने कहा यह हमारे लिए गर्व की बात है की हमारे गांव का जवान देश सेवा कर घर लौटा है। इसी तरह हर युवा में देश सेवा के लिए जज्बा होना चाहिए। इस अवसर पर ग्रामवासी व समाज के प्रमुख लोग उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page