DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

“डरो मत” राहुल जी की ये बात सच साबित हुआ: क्रांति भूषण साहू

बालोद। राहुल गांधी के सजा पर रोक लगाए जाने पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के संयुक्त सचिव जिला कांग्रेस कमेटी बालोद क्रांति भूषण साहू ने कहा कि “डरो मत” राहुल जी की ये बात सच साबित हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए जिला कोर्ट, हाई कोर्ट पर फैसले के संबंध में जो सवाल उठाये है जिस पर सभी क़ो विचार करने की जरूरत है। आज न्याय प्रणाली किस तरह दबाव में निर्णय दे रही है ये एक उदाहरण है। सिर्फ राहुल जी क़ो मुख्य राजनीति की धारा से हटाने के लिए। लेकिन न्याय का दरवाजा एक ही जगह खुल कर बंद नहीं होता है ये आज सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से साबित हो गया। सुप्रीम कोर्ट के महान न्यायाधीश क़ो इस न्याय पूर्ण तार्किक फैसले के लिए बहुत बहुत धन्यवाद एवं राहुल जी क़ो बहुत बहुत बधाई शुभकामनायें देता हूं।नफ़रत के बाजार में दुकान खुली है, और खुलती रहेगी।

You cannot copy content of this page