DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संसदीय सचिव ने हितग्राही कार्ड अभियान की शुरुआत की, युवा कांग्रेस हर बूथ में जाकर लोगों से करेंगे संपर्क

बालोद। गुरुवार को विधायक कार्यालय अर्जुन्दा में संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद, युवा कांग्रेस के संयोजक एवं कांकेर लोकसभा के कैम्पेन प्रभारी प्रशांत शर्मा, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अनुभव शर्मा ने हितग्राही कार्ड अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत अब युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता छत्‍तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को लेकर जन-जन तक जाएंगे और लाभार्थियों की जीवन में आए बदलाव की वीडियो बनाएंगे। इस दौरान संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद ने हितग्राही कार्ड वितरित कर लोगों का पंजीयन कराया। उन्होंने कहा कि *भूपेश है तो भरोसा है* गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के लिए कांग्रेस पार्टी का हर नेता और कार्यकर्ता प्रतिबद्ध है। इस अभियान के द्वारा युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता हर घर तक पहुंचने का लक्ष्य लिए मैदान पर उतर चुके हैं। इससे जनता को योजनाओं से मिलने वाला लाभ और सुझाव के बारे में जानकारी मिलेगी। जिससे आने वाले समय में सरकार और बेहतर तरीके से काम करेगी। इस दौरान कार्यक्रम में अध्यक्ष ब्लॉक काग्रेस कमेटी अर्जुंदा श्री संतु राम पटेल जी एवं ब्लॉक के पदाधिकारी, युवा कांग्रेस के पदाधिकारी सहित कांग्रेस के सभी युवा साथी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page