DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला अस्पताल के जीवनदीप और अनियमित संविदा कर्मचारी भर्ती में भ्रष्टाचार का आरोप, अभाविप ने की शिकायत

बालोद। जिला अस्पताल बालोद में जीवनदीप समिति तथा 2023 में अनियमित संविदा एनएचएम कर्मचारी में भ्रष्टाचार का आरोप अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने लगाया है। इस संबंध में जिला संयोजक अभाविप आशुतोष कौशिक सहित अन्य साथियों ने जनदर्शन में शिकायत करते हुए मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजा है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि जिला अस्पताल बालोद में जीवनदीप समिति तथा 2023 में अनियमित संविदा एन.एच.एम. कर्मचारी का बिना ज्ञापन, विज्ञापन, बिना निर्देश व भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार हुआ है। बालोद जिला अस्पताल में जीवनदीप समिति तथा एन. एच. एम. संविदा अनियमित कर्मचारी नियुक्ति में अयुष्मान कार्ड के ब्लॉकिंग हेतु कम्प्यूटर ऑपरेटर तथा सफाई कर्मचारी, सुरक्षा गार्ड व अन्य पद पर भर्ती लिया गया है तथा सुप्रिम कोर्ट के आरक्षण फैसले के बाद नियमानुसार भर्ती नहीं लिया गया है तथा इसका श्रेय व संरक्षक जिला मुख्य एवं स्वास्थ्य अधिकारी को है। स्थानिय अधिकारी व कर्मचारी के सांठ-गांठ में जिला अस्पताल में कर्मचारी की नियुक्ति की जा रही है। जो कि अन्य शिक्षित बेरोजगार के उपर अन्याय तथा कुठाराघात करना है। जिला अस्पताल में नियुक्त कर्मचारी को भंग कर नियमानुसार भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता व योग्यता के अनुसार नियुक्ति करने तथा उपरोक्त भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ एक सप्ताह को भीतर जांच कर विशेष कार्यवाही करने की मांग की गई अन्यथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आन्दोलन के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट में नगर सहमंत्री जयकिशन सहित अन्य पहुंचे थे।

You cannot copy content of this page