DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खबर का असर: गुंडरदेही नगर पंचायत की बाउंड्री वॉल तोड़ने के मामले में हाईवा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज, खबर छपी तो थाने दौड़े अफसर

शब्बीर रिजवी,गुंडरदेही। नगर पंचायत की बाउंड्री वॉल को हाईवा वाहन द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने की खबर डेली बालोद न्यूज में प्रकाशन के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आया है। मालूम हो कि सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात में गुंडरदेही नगर पंचायत की बाउंड्री वाल को हाईवा वाहन द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया था जिसकी खबर लगने तक मातहत अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा उक्त घटना की रिपोर्ट गुंडरदेही थाने में दर्ज नहीं की गई थी। किंतु डेली बालोद न्यूज़ में खबर प्रकाशन होने के तुरंत बाद अधिकारी हरकत में आए तथा उक्त घटना की लिखित जानकारी थाना गुंडरदेही में दी गई l


प्रकरण में थाना गुंडरदेही द्वारा अपराध क्रमांक 279 भारतीय दंड विधान पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए जाने की बात कही गई। थाने में आवेदक उमेश ठाकुर सहायक राजस्व निरीक्षक की शिकायत पर अपराध दर्ज हुआ है। वाहन क्रमांक सीजी 07 सीडी 0324 के चालक ने लापरवाही पूर्वक एवं नशे की हालत में नगर पंचायत के बाउंड्री वाल को तोड़ते हुए उसमें लगे ग्रील, कॉलम, विद्युत लाइट गार्डन एवं कचरा फेंकने वाले ई रिक्शा को क्षतिग्रस्त होना बताया गया है l जिसमें लाखों का नुकसान होने की बात कही गई है। दर्ज एफआईआर के मुताबिक घटना समय का 31 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे की बताई गई है।

You cannot copy content of this page