DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद पुलिस चलाएगी युवाओं के साथ मिलकर नशा मुक्ति अभियान, कॉलेज की युवाओं ने साथ देने की कही बात

बालोद। बालोद महाविद्यालय के युवा साथियों के साथ नव पदस्थ बालोद थाना प्रभारी रवि शंकर पांडे से मुलाकात एवं बधाई शुभकामनाएं प्रेषित किया। नशा मुक्ति अभियान की बारे में चर्चा किए। बालोद की युवा पीढ़ी को नशे से सुधार एवं बालोद जिले को नशा से मुक्त कराने की बात
एवं नशा के विरुद्ध कार्यवाही एवं किसी भी प्रकार की जागरूकता अभियान, सेवा या रैली
यह किसी भी कार्य में सहायता की बात कही।
जिसमें मुख्य रूप से युवा कांग्रेस नेता देवेंद्र कुमार साहू,विधायक प्रतिनिधि गजेंद्र ढीमर ,राहुल निषाद ,हर्षवर्धन निषाद ,हुकुम ठाकुर , डीलेश्वर देशमुख ,लोकेंद्र यादव , प्रकाश बंजारे ,विकी दिग्विजय यादव देवा ढीमर क्षितिज मिश्रा सौरव शर्मा पिसदा ,द्वारका साहू , देवव्रत ,नितेश सम्मलित रहे। एवम नशा मुक्ति अभियान के बारे में विस्तृत चर्चा हुई। छात्र देवेंद्र साहू ने कहा कि बालोद पुलिस की नशा मुक्ति अभियान अच्छी पहल है। कॉलेज के सभी युवा इस काम सहभागिता निभाएंगे और आने वाली पीढ़ी के सुधार के लिए प्रयास करेंगे। नशे की लत के चलते आज के युवा पीढ़ी गलत दिशा में जा रहें हैं। उन्हें सही दिशा में लाने की जरूरत है। इसमें जागरूक युवाओं के साथ पुलिस प्रशासन को मिलकर काम करने की आवश्यकता है।

You cannot copy content of this page