DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विश्व हिंदू परिषद बालोद ने फूंका जिहादियों का पुतला, धर्मांतरण के खिलाफ दिखाई एकजुटता

बालोद। विश्व हिंदू परिषद प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा के निर्देशानुसार बालोद जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता एवं जिला मंत्री राज सोनी के मार्गदर्शन में मंगलवार को बालोद जिला मुख्यालय के कुर्मी भवन बालोद मे जिले के विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की जिला बैठक की गई। जिसमें मुख्य रुप से बालोद जिले के पांचों प्रखंड के हिंदू संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए इस जिला बैठक में मुख्य रूप से नीलेश शर्मा प्रांत प्रमुख अर्चक पुरोहित मंदिर एवं धर्माचार्य प्रमुख, जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता जिला सत्संग बोधन भट्ट,राज सोनी जिला मंत्री ,जिला विश्व हिंदू परिषद के कोषाध्यक्ष स्वाधीन जैन,जिला उपाध्यक्ष नीलेश श्रीवास्तव,जसवंता नायक एवं गुंडरदेही विश्व हिंदू परिषद प्रखंड के अध्यक्ष भारत साहू हेमंत साहू मदन साहू उदय राम साहू एवं मातृशक्ति नगर संयोजिका सत्या साहू,जानकी यादव, नंदा पसीने श्वेता राजपूत विनोद कुमार गोस्वामी एवं बड़ी संख्या में बालोद जिले के पांचों ब्लॉक के हिंदू संगठन के कार्यकर्ता शामिल हुए।

उक्त बैठक में पूरे जिले भर में ब्लॉक पदाधिकारियों एवं जिला संगठन पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई। बजरंग दल के संयोजक एवं समस्त कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। शैलेश देशमुख कोषाध्यक्ष लोकेश साहू अध्यक्ष प्रखंड गुरूर, शंकर साहू दल्लीराजहरा प्रखंड अध्यक्ष मौजूद रहे।
जिला मंत्री राज सोनी के द्वारा संजय यादव को जिला संपर्क प्रमुख एवं अंशुमान मिश्रा को जिला मंदिर एवं अर्चक पुरोहित एवं श्वेता राजपूत को जिला मंत्री मातृशक्ति रोहिणी साहू बालोद शहर संयोजिका व योगिता शर्मा गुरूर प्रखंड संयोजिका का दायित्व दिया गया है। इसी प्रकार विश्व हिंदू परिषद में सैकड़ों की संख्या में लोग इस बैठक में शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर लड़ाई चलता रहेगा एवं हिंदुओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं,,,,: जिला मंत्री राज सोनी

छत्तीसगढ़ में बढ़ते धर्मांतरण को लेकर बालोद आगमन पर प्रांत प्रमुख एवं जिला बालोद के समस्त हिंदू कार्यकर्ताओं के द्वारा जिहादियों का पुतला फूंक कर हिंदू संगठन एकता का परिचय दिया गया। आगे प्रांत प्रमुख ने कहा छत्तीसगढ़ में जिहादियों का आतंक बढ़ चुका है। अपने हिंदुओं को एक साथ रहने की आवश्यकता है। कहीं भी हिंदू पर कोई अत्याचार हो तो सब संगठन में अपना बात रखकर आगे की लड़ाई करने के लिए सब तैयार रहें। जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने कहा विश्व हिंदू परिषद समाज और धर्म को बचाने के लिए काम कर रहे हैं। पूरे जिले में विश्व हिंदू परिषद के गठन पश्चात लगातार जिहादियों के विरुद्ध लड़ाई व धर्मांतरण के खिलाफ सड़क की लड़ाई लड़ रहे हैं। उक्त अवसर पर हिंदू नेता मुरली साहू एवं गुंडरदेही क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग इस बैठक में शामिल हुए। उक्त बैठक में बालोद जिला में हो रहे अंतरराष्ट्रीय कथावाचक प्रदीप मिश्रा के शिव पुराण कथा में तन मन धन से हिंदू संगठन के लोगों को काम करने को लेकर जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने हिंदू संगठन से अपील की।

You cannot copy content of this page