बेरोजगारी भत्ता योजना ने किया छात्रों के जीवन में आर्थिक भार को कम, मिल रहा कई तरीके से लाभ: मीना साहू



बालोद। जिला पंचायत सभापति मीना सत्येंद्र साहू ने बेरोजगारी भत्ता योजना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस भत्ता योजना ने आज के पढ़े लिखे युवाओं के लिए आर्थिक भार कम करने का काम किया है। छोटी-छोटी जरूरतों सहित पाठ्य सामग्री/ ट्यूशन/कोचिंग फीस आदि युवा बेरोजगारी भत्ता के जरिए वहन कर रहें हैं। निम्न और मध्यम वर्ग के छात्र-छात्राओं को पहले पढ़ाई में आर्थिक दिक्कत का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब उन्हें ₹2500 प्रति माह बेरोजगारी भत्ता मिलने से उनकी यह अड़चन दूर हो गई है। गरीब तबके के छात्र-छात्राओं को काफी लाभ हुआ है। अब उन्हें अपने पालकों से पैसे मांगने की जरूरत नहीं पड़ती। निश्चिंत होकर अपनी पढ़ाई लिखाई में ध्यान दे रहे हैं। इससे आने वाली पीढ़ी और अच्छी तरह शिक्षित और कुशल होगी। विगत दिनों मुख्यमंत्री ने बालोद जिले के 10,607 बेरोजगारी भत्ता योजना अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों के खाते में 02 करोड़ 65 लाख रुपये से अधिक की राशि का अंतरण किया है। जिले के शिक्षित बेरोजगारों ने योजना की सराहना की है। प्रतिमाह मिलने वाली राशि उनके लिए मददगार साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेरोजगारी भत्ता योजना के चौथी किश्त के रूप में बेरोजगारी भत्ता योजना से लाभान्वित बालोद जिले के 10,607 हितग्राहियों के खाते में 02 करोड़ 65 लाख 17 हजार 500 रुपये की राशि का अंतरण कर बेरोजगारों के चेहरे पर फिर मुस्कान बिखेरी है। बालोद जिले के बेरोजगारी भत्ता योजना अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों ने राज्य शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना की सराहना करते हुए इस योजना से उन्हें प्रतिमाह मिलने वाली राशि को अपने लिए मुश्किल वक्त का सहारा बता रहे हैं। युवा कहते हैं राज्य शासन की इस योजना को निम्न मध्यम वर्ग के शिक्षित बेरोेजगारों के लिए अत्यंत मददगार है। उन्होंने कहा कि इस योजना से प्रतिमाह राशि मिलने से अब उसे समय-समय पर शासकीय नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए जिला मुख्यालय बालोद एवं अन्य स्थानों तक आवागमन करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं होती। इसके अलावा अब वे प्रतिमाह मिलने वाली राशि से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु समय पर पाठ्य पुस्तक भी खरीद पा रही है। इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता इस योजना से प्रतिमाह नियमित रूप से राशि मिलने से अनेक शिक्षित बेरोजगारों का आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई है। पात्र हितग्राहियों को प्रतिमाह 2500 रुपये की राशि प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार उपलब्ध कराने की कारगर व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। जिसके अंतर्गत बालोद जिला प्रशासन द्वारा ’गढ़बो भविष्य’ प्लेसमेंट कैंप भी लग रहे।

राज्य में युवाओं के कल्याण एवं इस बेरोजगार हितैषी योजना को लागू कर राज्य के युवाओं को संबल प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति विनम्र आभार व्यक्त करते हुए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करती हूं ।

You cannot copy content of this page