DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अरकार में घटिया सड़क निर्माण, जमकर हो रही थी लापरवाही, कांग्रेस नेता संजय प्रकाश चौधरी ने आक्रोशित होकर रुकवाया काम

अधिकारी बोले गुणवत्ता का रखेंगे ध्यान, जांच के बाद होगी संबंधितों पर कार्यवाही

बालोद/ गुरुर। गुरुर ब्लाक के ग्राम अरकार में चल रहे सड़क निर्माण में जमकर लापरवाही सामने आई है। बस्ती के बीच हो रहे सीसी रोड सहित डामरीकरण में लापरवाही इस कदर दिख रही है कि जगह-जगह निर्माण से पहले ही गड्ढे हो चुके हैं। जिससे आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। 1 माह पहले भी ग्रामीणों ने अपनी समस्या से संबंधित विभाग के लोगों और निर्माण एजेंसी को भी अवगत कराया था लेकिन किसी के द्वारा गंभीरता नहीं दिखाई गई। ग्रामीणों द्वारा कांग्रेस नेता संजय प्रकाश चौधरी से मामले की शिकायत की गई। जिसके बाद सोमवार को उक्त मामले में संजय प्रकाश चौधरी उग्र हो गए और मौके पर निर्माण एजेंसी से जुड़े हुए लोगों को बुलाकर उन्हें जमकर फटकार लगाया और काम की गुणवत्ता सुधारने को लेकर बात कही। एजेंसी से जुड़े अधिकारियों को खरी खोटी सुनाते हुए कांग्रेस नेता संजय प्रकाश चौधरी ने कहा कि यह क्या नाटक है, कब से चल रहा है? बार बार बोलने के बाद भी आप लोगों को समझ नहीं आता है? कौन जिम्मेदार अधिकारी है सामने आए और व्यवस्था सुधारें? मौके पर मौजूद निर्माण एजेंसी से जुड़े लोग गोलमोल जवाब दें रहें थे। जिस पर कांग्रेस नेता संजय प्रकाश चौधरी नाराज होते रहे। वही जो कार्य के प्रभारी हैं वह भी छुट्टी में चले गए थे। जिसके बाद फिर मौके पर मौजूद लोगों ने पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर से बात करवाई तो उन्होंने विवाद को देखते हुए फिलहाल काम रोक देने की बात कही और जांच के बाद गुणवत्ता पूर्ण काम होने की बात का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने भी जमकर नाराजगी जाहिर की । जनहित को लेकर उठाए गए इस कदम की ग्रामीणों ने संजय प्रकाश चौधरी की सराहना की। वहीं पी डब्लू डी के इंजीनियर श्री साहू से फोन पर मामले में त्वरित निराकरण की बात की गई।

जगह-जगह अभी से फट रहा रोड, गाड़ियां फस रही

निर्माणाधीन रोड में अभी से ही जगह-जगह दरारें पड़ गई है। गाड़ियां फस रही है तो लोग गिरकर घायल भी हो रहे हैं। एक माह से दिक्कत है। बरसात में जगह-जगह कीचड़ होता था तो वर्तमान में यहां पानी तराई तक भी नहीं हो रहा है। सीसी रोड गांव के बीच बना रहे हैं लेकिन वहां 1 सप्ताह से पानी तराई नहीं हुआ है। तो नाली के ऊपर में स्लैब भी गुणवत्ताहीन बनाए गए हैं। कुछ जगह तो स्लैब बना ही नहीं है तो लोग लकड़ी के तख्ते रखकर काम चला रहे हैं। लोगों को आने जाने में भी परेशानी हो रही है। तो मटेरियल भी इधर-उधर बिखरे पड़े हैं। जगह-जगह गड्ढे नजर आ रहे हैं। इससे वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। अरकार में कई जनप्रतिनिधि होने के बाद भी सड़क की ओर ध्यान नहीं दे रहे थे। लेकिन संजय प्रकाश चौधरी ने संज्ञान लिया और मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी इंजीनियर या ठेकेदार या प्रभारी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई कराएंगे। थाने और जिला प्रशासन तक भी जाएंगे।

क्या कहते हैं इंजीनियर

पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर श्री साहू ने फोन पर कहा कि मैंने जहां पर भी काम में लापरवाही की गई उन्हें सुधारने के लिए कहा है। काम जल्दी हो और गुणवत्ता से हो हम भी चाहते हैं। अगर विवाद की स्थिति हो रही है तो मैं जांच करवा देता हूं। तब तक काम को रुकवा देते हैं। सिस्टम से काम हो तो ठीक रहेगा। हम भी यही चाहते हैं। कुछ लोगों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

क्या है योजना

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ राज्य सड़क क्षेत्र परियोजना के तहत लोक निर्माण विभाग के जरिए गुरुर फागुनदाह पलारी और अरकार बेल्हारी तक यह मार्ग बन रहा है। पूर्व में भी गुणवत्ता हीन काम और कीचड़ को देखते हुए ग्रामीणों द्वारा चक्काजाम की चेतावनी भी दी गई थी। जून तक काम पूरा करने का अल्टीमेटम दिया गया था लेकिन अब जुलाई भी बीत गया और यह काम हुआ नहीं है। सड़क को 20 माह यानी लगभग डेढ़ साल में बन जाना था। लेकिन 3 साल से ज्यादा वक्त बीत चुके हैं ।पीएचई और एडीबी के अफसर काम को गति नहीं दे पा रहे हैं तो निर्माण एजेंसी द्वारा भी लापरवाही बरती जा रही है।

You cannot copy content of this page