DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पंच का गला दबाने के आरोप में शिवनंदन भुआर्य के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध

बालोद/ डौंडी लोहारा। शासन का महत्वपूर्ण योजना जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी टंकी निर्माण में आपत्ति करने वाले ग्राम पंचायत राणा खुज्जी के निवासी शिवनंदन भुआर्य ने ग्रामीण बैठक में सरपंच को क्यों सहयोग करते हो कह कर मार डालूंगा बोलते हुए फेरु राम तारम, पंच का गला दबा दिया था। इस कारण पूरे ग्रामवासी भयभीत होकर विरोध में ग्राम पंचायत राणाखुज्जी जनपद पंचायत डौंडीलोहारा पोषण बाई तारम सरपंच,सभी पंच गण ललिता तारम, हीरोबाई ,उषा बाई ,हेमलता तारम, सुभाष साहू ,हेमसिंह, त्रिवेणी साहू, प्रकाश उर्वषा ,फेरू तारम, हेमलाल साहू ,टेकराम उरवर्षा ग्राम प्रमुख ढाल सिंह, चित्र सेन साहू पटेल औरआमिरचंद्र 300 ग्रामवासी थाना पहुंच गए। सरपंच एवं पंच से संबंधित मामला होने के कारण पोषण लाल देवांगन जिलाध्यक्ष सरपंच संघ बालोद थाना देवरी में सम्मिलित होकर न्याय की मांग किया गया। जिसके बाद बाद पुलिस ने आरोपित ग्रामीण के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है। ग्राम पंचायत राणा खुज्जी में नल जल योजना के तहत टंकी का निर्माण होना है। जिसमें शिवनंदन द्वारा 1 साल से आपत्ति लगाकर रोक दिया है और प्रकरण तहसील न्यायालय देवरी मार्री, अनुविभागीय अधिकारी डौंडीलोहारा में चल रहा है जबकि आपत्ति कर्ता स्वयं अवैध कब्जा धारी है और पानी टंकी का निर्माण शासकीय भूमि कराया जा रहा है। उसके बाद भी आपत्ति कर्ता विभिन्न प्रकार के आधार लगाकर रुकावट किया हुआ है। जो अब तक अधिकारियों द्वारा आदेशित नहीं किया गया है। लगातार सरपंच साल भर से चक्कर काट रही है। इस प्रकार के प्रकरण सरपंचों के लिए बड़ी दुर्भाग्य की बात है कि सरपंचों को विकास कार्य में भी प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग प्राप्त नहीं हो रहा है।

क्या था मामला

फेरूराम तारम ने बताया वर्तमान में ग्राम राणाखुज्जी का वार्ड नंबर 04 का पंच हूं । दिनांक 30/07/2023 की रात्रि 10/30 बजे गांव के बम्लेश्वरी मंदिर के पास में ग्रामीण मीटिंग रखा गया था । मैं भी मीटिंग में बाद में शामिल हुआ था । मीटिंग में नल जल योजना के तहत बनाये जाने वाले पानी टंकी बनाने के संबंध में मीटिंग रखा गया था, मीटिंग में गांव के सभी नागरिक नही आने से मीटिंग में नल जल योजना के तहत बनाये जाने वाले पानी टंकी के संबंध में चर्चा नही हुई, काफी लोग मीटिंग से अपने अपने घर चले गये मैं बम्लेश्वरी मंदिर के पास बैठा रहा इसी दौरान गांव के शिवनंदन भुआर्य पिता रामबिलास भुआर्य उम्र 55 वर्ष ग्राम राणाखुज्जी ने मुझे गांव में पानी टंकी बनाने के विवाद में मेरे साथ नही दे रहे हो कहकर मुझे अश्लील गालिया देकर जान से मार दूंगा कहकर धमकी देकर, मेरे गला को दोनो हाथ से पकड लिया, जिससे मेरे दांत में चोटे आया हैं । घटना को टेकराम उर्वशा, पोषण बाई तारम, धनेश्वरी चुरेन्द्र, संतराम तारम, धनराज तारम देखे सुने व बीच बचाव किये हैं । देवरी पुलिस ने धारा 506-IPC, 294-IPC, 323-IPC के तहत अपराध दर्ज किया है।

You cannot copy content of this page